Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    China: चीन में दिखा मौसम का कहर, भीषण गर्मी के साथ कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन; राहत और बचाव कार्य जारी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 11:41 AM (IST)

    चीन (China) में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 8 जुलाई को हुबेई के मध्य प्रांत में एक राजमार्ग निर्माण स्थल पर मलबे के नीचे से पांच लोगों को बचाया गया। अन्य जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद में कर्मचारी अभी भी खुदाई कर रहे है। उत्तरी मध्य और दक्षिणपूर्वी चीन में भारी बाढ़ के बीच हजारों लोगों को आश्रय स्थलों में ले जाया गया है।

    Hero Image
    चीन में दिखा मौसम का कहर, भीषण गर्मी के साथ कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन

    बीजिंग, एजेंसी। China Rain: चीन में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मध्य चीन में नौ लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 जुलाई को हुई दुर्घटना के बीच हुबेई के मध्य प्रांत में एक राजमार्ग निर्माण स्थल पर मलबे के नीचे से पांच लोगों को बचाया गया। अन्य जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद में कर्मचारी अभी भी खुदाई कर रहे है। उत्तरी, मध्य और दक्षिणपूर्वी चीन में भारी बाढ़ के बीच हजारों लोगों को आश्रय स्थलों में ले जाया गया है।

    1961 के बाद से चीन में पड़ी भीषण गर्मी

    चीन में मौसमी बाढ़ एक नियमित घटना है, लेकिन इस साल बाढ़ का पानी असामान्य रूप से बढ़ा है। चीन इस गर्मी में लू, बाढ़ और सूखे से एक साथ प्रभावित हुआ है। निवासियों को गर्मी से राहत देने के लिए हवाई हमले आश्रय को भी खोल दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, बीजिंग में लगातार नौ दिनों से अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो 1961 के बाद से कभी नहीं देखा गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया है।

    गर्मी से दो की मौत

    बीजिंग में भीषण गर्मी से अब तक दो मौत हो गई है। पिछले महीने बीजिंग में भी एक महिला की लू लगने से मौत हो गई थी। झेजियांग प्रांत के शाओक्सिंग शहर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने गर्मी के कारण हुई मौतों को दर्ज किया है।

    चोंगकिंग जैसे चीनी शहर, जो भीषण गर्मियों के लिए जाना जाता है, वर्षों से अपनी हवाई हमले आश्रय का उपयोग सार्वजनिक शीतलन केंद्र के रूप में करते हैं। आश्रय अब अक्सर बैठने, पानी, जलपान, हीट स्ट्रोक की दवा और कुछ मामलों में वाई-फाई, टेलीविजन और टेबल-टेनिस उपकरण जैसी सुविधाएं प्रदान करता हैं।

    चीन में गंभीर सूखे से फसलों को खतरा

    मौसम अधिकारियों ने गुरुवार को चेतावनी दी कि उत्तरी चीन में गंभीर सूखे से फसलों को खतरा है और बिजली ग्रिडों पर दबाव बढ़ रहा है। इस बीच, दक्षिणी चीन में भारी बाढ़ ने पिछले कुछ हफ्तों में हजारों लोगों को विस्थापित कर दिया है।