Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में मस्जिदों को बंद करने का अभियान तेज, जानिए क्या है शी चिनफिंग का प्लान

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:16 PM (IST)

    चीन में मस्जिदों को बंद किया जा रहा है। चीन की शी चिनफिंग सरकार ने मस्जिदों को बंद करने का अभियान तेज कर दिया है। उधर ह्यूमन राइट वॉच का दावा है कि चीन शिनजियांग में वर्षों से अल्पसंख्यक मुस्लिमों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। अधिकारी मस्जिदों से उनकी वास्तुशिल्प विशेषताएं हटा रहे हैं जिससे वे अधिक चीनी दिखें।

    Hero Image
    चीन में मस्जिदों को बंद किया जा रहा है (फोटो- एपी)

    हॉन्ग कॉन्ग, एपी। चीन ने अपने यहां मस्जिदों को बंद करने का अभियान तेज कर दिया है। वह अब शिनजियांग प्रांत के बाहर भी मस्जिदों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। कहता है कि ये धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही हैं। ह्यूमन राइट वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन शिनजियांग में वर्षों से अल्पसंख्यक मुस्लिमों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांसु प्रांत में बंद हो रही मस्जिदें

    रिपोर्ट के अनुसार, चीनी प्राधिकारियों ने उत्तरी निंग्जिया क्षेत्र के साथ-साथ गांसु प्रांत में मस्जिदों को बंद करना शुरू कर दिया है। यहां हुई मुसलमानों की बड़ी आबादी रहती है। यह सार्वजनिक दस्तावेजों, उपग्रह चित्रों पर आधारित है। स्थानीय प्राधिकारी पहले से ही इन मस्जिदों से उनकी वास्तुशिल्प विशेषताएं हटा रहे हैं, जिससे वे अधिक चीनी दिखें।

    गांसु में 1.1 करोड़ से अधिक मुस्लिम

    कम्युनिस्ट पार्टी इस क्षेत्र में धर्म पर नियंत्रण कर शासन के लिए संभावित चुनौतियों को समाप्त करना चाहती है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2016 में धर्म के सिनिसाइजेशन यानी आस्थाओं को चीनी स्वरूप देने का आह्वान किया। इससे एक कार्रवाई शुरू हुई जो बड़े पैमाने पर शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र पर केंद्रित है। यहां 1.1 करोड़ से अधिक उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक निवास करते हैं।

    ये भी पढ़ें:

    China: चीन में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से बूस्ट होगी इकोनॉमी, 5जी बेस स्टेशनों की संख्या बढ़कर 3.22 मिलियन हुई

    क्या कहती है संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट?

    संयुक्त राष्ट्र की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन शिनजियांग में मानवता के विरुद्ध अपराध करने में लगा है। वह मुस्लिम अल्पसंख्यकों को प्रशिक्षण देने व जागरूक करने के नाम पर शिविरों में यातना दे रहा है। आकलन है कि इन शिविरों में 10 लाख से अधिक उइगर, हुइ, कजाख और किर्गिज समुदाय के लोग रह रहे हैं।

    इस रिपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्रालय की फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। ह्यमन राइट वॉच की चीन की कार्यवाहक निदेशक मया वांग ने कहा कि चीन सरकार दावा करती है वह उन्हीं मस्जिदों को बंद कर रही है जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही हैं।

    ये भी पढ़ें:

    BRICS: पाकिस्तान ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए किया आवेदन, संगठन में छह और देश होंगे शामिल

    comedy show banner
    comedy show banner