'हम नहीं चाहते कि रूस यूक्रेन से हार जाए', EU नेताओं के सामने ही बोले चीन के विदेश मंत्री; देखते रह गए अधिकारी
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूरोपीय संघ के नेताओं से कहा कि बीजिंग नहीं चाहता कि रूस यूक्रेन से युद्ध हारे क्योंकि इससे अमेरिका का ध्यान चीन पर केंद्रित हो जाएगा। वांग की टिप्पणी से ब्रसेल्स के अधिकारी चकित हैं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर वांग की टिप्पणियों पर सवालों को टाल दिया और बीजिंग के रुख को दोहराया।
पीटीआई, बीजिंग। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूरोपीय संघ के नेताओं से कहा है कि बीजिंग नहीं चाहता कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध हार जाए, क्योंकि तब अमेरिका अपना पूरा ध्यान चीन की ओर लगा देगा। इस स्पष्ट स्वीकारोक्ति से ब्रसेल्स के अधिकारी काफी चकित हैं।
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ के काजा कालास के साथ वार्ता के दौरान वांग की टिप्पणी से ब्रसेल्स में कई लोगों के विश्वास की पुष्टि होगी। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन युद्ध पर वांग की टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल को टाल दिया और संघर्ष पर बीजिंग के रुख को दोहराया।
वांग वर्तमान में यूरोपीय संघ के दौरे पर हैं। पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वांग की टिप्पणियों की स्पष्टता से कुछ यूरोपीय संघ के अधिकारी आश्चर्यचकित थे। हालांकि, वांग ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि चीन रूस के युद्ध प्रयासों को आर्थिक या सैन्य रूप से समर्थन दे रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह ऐसा कर रहा होता, तो संघर्ष बहुत पहले ही समाप्त हो गया होता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।