Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं पुतिन से निराश हूं, वो युद्ध...', रूस-यूक्रेन जंग को लेकर ट्रंप का बयान; बोले- अब जेलेंस्की से बात करेंगे

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 11:05 AM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध को काफी समय हो गया है स्थिति जस की तस है। शांति प्रयासों के बावजूद कोई हल नहीं निकला। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से निराश हैं उन्हें लगता है कि वह यूक्रेन में युद्ध नहीं रोकना चाहते। ट्रंप जेलेंस्की से बात करेंगे। पुतिन के साथ फोन पर हुई बात के बाद यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई।

    Hero Image
    यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से निराश हुए ट्रंप (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को काफी समय बीत चुका है और स्थिति अभी भी वैसी ही बनी हुई है। इस बीच काई बार शांति का प्रयास भी किया गया, लेकिन हर बार नतीजा कुछ नहीं निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वो काफी निराश है और उन्हें लगता है कि पुतिन यूक्रेन में युद्ध नहीं रोकना चाहते हैं।

    पुतिन-ट्रंप की फोन पर बात

    ट्रंप ने कहा कि वे शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे। इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि पुतिन के साथ फोन पर हुई बात के बाद यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई।

    इनपुट- रॉयटर्स।

    अमेरिका किस पर लगाएगा कितना टैरिफ? ट्रंप आज दर्जनों देशों को भेजेंगे पत्र; भारत से जल्द होने वाला है व्यापार समझौता