Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    China: चीन ने उइगर मुसलमानों को ईद पर नमाज पढ़ने की नहीं दी इजाजत, अधिकारियों ने घरों की ली थी तलाशी

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 09:03 PM (IST)

    चीन में ईद-उल-फितर के मौके पर शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के कई हिस्सों में उइगरों को मस्जिदों और अपने घरों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रेडियो फ्री एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईद के दौरान अधिकारियों ने शिनजियांग में सड़कों पर गश्त की।

    Hero Image
    चीन ने उइगर मुसलमानों को ईद पर नमाज पढ़ने की नहीं दी इजाजत। फोटो- एएनआई।

    बीजिंग, एएनआई। चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में ईद-उल-फितर के मौके पर शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के कई हिस्सों में उइगरों को मस्जिदों और अपने घरों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रेडियो फ्री एशिया (RFA) ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल 20-21 अप्रैल को ईद के दौरान भारी पुलिस निगरानी में 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों को एक स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी अधिकारियों ने ली उइगरों के घरों की तलाशी

    रेडियो फ्री एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईद के दौरान चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में सड़कों पर गश्त की। अधिकारियों ने उइगरों को गुप्त रूप से नमाज पढ़ने से रोकने के लिए उनके घरों की तलाशी भी ली। मालूम हो कि चीन ने साल 2017 के बाद से अधिकतर उइगरों को उनके रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही नमाज पढ़ने की थी अनुमति

    स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि बे काउंटी ( Bay county) के बुलुंग शहर में ईद की नमाज के लिए केवल एक मस्जिद खुली हुई थी। हालांकि, केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटिस जारी किया था कि 60 साल से कम उम्र के लोग ईद की छुट्टी के दिन नमाज नहीं पढ़ सकते हैं।