यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बांग्लादेश में जब भी कुछ होता है तो हिंदू निशाना बनते हैं', कनाडा की संसद में गूंजा हमले का मामला
Bangladesh News शेख हसीना के देश और सत्ता छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर जारी ...और पढ़ें

HighLights
- बांग्लादेश के 48 जिलों में हिंदुओं पर हमले।
- 278 स्थानों पर की गई हिंसा और बर्बरता।
- भारत ने भी इन हमले पर जताई है चिंता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में सांसद ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का मुद्दा उठाया। कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने कहा कि बांग्लादेश में जारी हिंसा से बहुत चिंतित हूं। कर्नाटक के ताल्लुक करने वाले चंद्रा आर्या ने एलान किया है कि 23 सितंबर को पर्लियामेंट हिल पर एक रैली का आयोजन करेंगे। इसमें वह बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को उजागर करेंगे। आर्या के मुताबिक रैली में हिंदुओं के अलावा बौद्ध और ईसाई भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: भारतीय सीमा के पास से गिरफ्तार हुए तीन बांग्लादेशी पत्रकार, शेख हसीना से गहरा कनेक्शन होने का संदेह
कनाडा की संसद में चंद्रा आर्या ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों समेत अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा से मैं बेहद चिंतित हूं। बांग्लादेश में जब भी अस्थिरता होती है तो धार्मिक अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
बांग्लादेश में घटी हिंदुओं की आबादी
चंद्रा आर्या ने आगे कहा, "बांग्लादेश की आबादी में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी 1971 में आजादी के बाद काफी गिरी है। उस वक्त 23.1 फीसदी अल्पसंख्यकों की आबादी में लगभग 20 फीसदी हिंदू थे। मगर अब यह अल्पसंख्यकों की संख्या लगभग 9.6% रह गई है। वहीं हिंदुओं की आबादी लगभग 8.5% है।
कनाडा में प्रदर्शन करेंगे हिंदू
चंद्रा आर्या ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले कनाडाई हिंदू अपने परिवारों, मंदिरों और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हिंदू वहां की मौजूदा स्थिति को उजागर करने के लिए 23 सितंबर को पार्लियामेंट हिल पर एक रैली आयोजित करेंगे। उनके साथ कनाडा के बौद्ध और ईसाई भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: आखिर बांग्लादेश क्या चाहता है? अब पाकिस्तान से परमाणु ताकत हासिल करने की उठी मांग, कहा- भारत को रोकना जरूरी
My statement in parliament today:
Madam Speaker,
I am deeply concerned by violence targeting religious minorities, including Hindus, Buddhists and Christians in Bangladesh.
Every time there is instability in Bangladesh, religious minorities, particularly Hindus, face the brunt.… pic.twitter.com/FOMCVbBB5i
— Chandra Arya (@AryaCanada) September 16, 2024
