विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतवंशी अमेरिका प्रत्यर्पित होंगे, ड्रग्स केस में होगी कार्रवाई

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 01 Feb 2024 04:42 PM (IST)

Indians arrested in Canada तीन भारतवंशियों को मेक्सिको और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क ...और पढ़ें

भारतवंशियों को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा। (फाइल फोटो)
भारतवंशियों को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा। (फाइल फोटो)

आइएएनएस, टोरंटो। कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतवंशियों को मेक्सिको और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क से कथित संबंधों के लिए अमेरिका में प्रत्यर्पित किया जाएगा। एफबीआइ और रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के बीच संयुक्त अभियान ने संगठित अपराध गिरोह में कथित भूमिका के लिए 19 लोगों को आरोपित किया है।

आरसीएमपी ने मंगलवार को कहा कि ब्रैम्पटन से 25 वर्षीय आयुष शर्मा और 60 वर्षीय गुरअमृत सिद्धू और कैलगरी से 29 वर्षीय सुभम कुमार को अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।

वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने कहा कि एक 29 वर्षीय भारतवंशी ड्राइवर को ट्रक से 406 किलो मेथामफेटामाइन मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। विनिपेग के कोमलप्रीत सिद्धू को मैनिटोबा रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था।