विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Canada: कनाडा में प्रवेश करने वालों के लिए अब टीकाकरण नहीं होगा अनिवार्य! ट्रूडो सरकार जल्द ले सकती है फैसला

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 08:30 AM (IST)

Canada सूत्रों के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 30 सितंबर तक COVID-19 वैक्सीन की आवश्यकता के फैसले को लेकर ...और पढ़ें

कनाडा में अब टीकाकरण नहीं होगा अनिवार्य! (फोटो रायटर)
कनाडा में अब टीकाकरण नहीं होगा अनिवार्य! (फोटो रायटर)

टोरंटो, एजेंसी। दुनिया भर में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। ऐसे में दुनिया भर के देश अब कोविड-19 के कम होते प्रकोप को देखते हुए पाबंदियां भी हटा रहे हैं। इस बीच कनाडा जाने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। एक सरकारी सूत्र ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में प्रवेश करने के लिए टीकाकरण की आवश्यकता समाप्त होने की संभावना है।

COVID-19 वैक्सीन की आवश्यकता होगी समाप्त

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कनाडा सरकार सितंबर माह के अंत तक देश में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए COVID-19 वैक्सीन की आवश्यकता को समाप्त कर सकती है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस को दी है।

30 सितंबर लिया जा सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 30 सितंबर तक इस फैसले को लेकर एलान कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस पर अंतिम मुहर लगानी है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि टीकाकरण के बारे में ArriveCan ऐप में जानकारी भरने की भी अब आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, कनाडा सरकार हवाई अड्डों पर COVID-19 परीक्षण को समाप्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें- Iran Hijab Row: ईरान में महिला की हिरासत में मौत पर बढ़ा बवाल, संदिग्ध परिस्थितियों में तीन की मौत

टीकाकरण सर्टिफिकेट दिखाना है अनिवार्य

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह कनाडा में आने वाले विदेशी नागरिकों को टीकाकरण सर्टिफिकेट दिखाना होता है। हालांकि, अभी तक अमेरिका ने टीकाकरण समाप्ति को लेकर कोई घोषणा नहीं की है कि क्या वे भी 30 सितंबर तक इसी तरह के कदम उठाएंगे या नहीं।

गौरतलब है कि कनाडा में अब तक 42 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस से 45 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- युक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के साथ पीएम मोदी की हुई बातचीत का अमेरिका ने किया स्वागत, कहा- यह एक सिद्धांतिक बयान