विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुर्सी लेकर संसद से क्यों निकले जस्टिन ट्रूडो? जीभ निकालकर चिढ़ाया; वायरल हुई पूर्व PM की मजाकिया विदाई

Published: Tue, 11 Mar 2025 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 11 Mar 2025 07:51 PM (IST)

कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो की कनाडाई संसद से भी विदाई हो ...और पढ़ें

कुर्सी लेकर संसद से बाहर निकलते जस्टिन ट्रूडो। ( फोटो- रॉयटर्स )
कुर्सी लेकर संसद से बाहर निकलते जस्टिन ट्रूडो। ( फोटो- रॉयटर्स )

HighLights

  1. हाउस ऑफ कॉमन्स से अपनी कुर्सी ले गए ट्रूडो।
  2. छह जनवरी को पीएम पद से दिया था इस्तीफा।
  3. मार्क कार्नी को मिली प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी।

एएनआई, नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो की कनाडाई संसद से मजाकिया विदाई हुई है। जस्टिन ट्रूडो को अनोखे अंदाज में संसद से बाहर निकलते देखा गया है। ट्रूडो संसद से अपनी कुर्सी लेकर बाहर निकले। वह कैमरे में जीभ दिखते दिखे। जस्टिन ट्रूडो के इस मजाकिया अंदाज की चर्चा हर जगह हो रही है।

क्यों कुर्सी लेकर बाहर निकले ट्रूडो?

टोरंटो सन के राजनीतिक स्तंभकार ब्रायन लिली ने एक्स पर लिखा कि परंपरा के मुताबिक कनाडा के सांसदों को संसद से बाहर निकलते समय अपनी कुर्सी साथ ले जाने की अनुमति है। 

लिली ने आगे लिखा कि मुझे यह एक महान परंपरा लगती है। इसका मैं समर्थन करता हूं। उन्होंने जीभ निकाले और कुर्सी उठाए ट्रूडो की अजीब तस्वीर भी साझा की।

जस्टिन ट्रूडो ने और क्या कहा?

सीबीसी न्यूज के मुताबिक ट्रूडो ने एक दशक में अपनी लिबरल पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। लिबरल लीडरशिप कन्वेंशन में ट्रूडो ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने मध्यम वर्ग के लिए जो कुछ किया है, उस पर मुझे गर्व है।

ट्रूडो ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि कनाडा पृथ्वी पर सबसे अच्छा देश बना रहे। उन्होंने अपने समर्थकों से कनाडा के लिए जितना हो सके उतना संघर्ष करते रहने की अपील की।

कार्नी के सामने ट्रंप की चुनौती

महंगाई और ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी को प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानंत्री बने हैं। उन्हें इस साल होने वाले संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी का नेता भी चुना गया है। कार्नी को डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड वार की चुनौती का सामना करना होगा।

इसके अलावा ट्रंप बार-बार कनाडा को अमेरिका में शामिल करने की धमकी देते रहे हैं। ऐसे में अपनी संप्रभुता बचाने की भी चुनौती है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: 500 लोगों को बनाया बंधक, 6 को उतारा मौत के घाट; BLA की धमकी- एक्‍शन लिया तो सब मारे जाएंगे

यह भी पढ़ें: BLA की इन ब्रिगेड ने ट्रेन में सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक, पीछे हटी पाकिस्तानी सेना; इस्लामाबाद तक खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।