विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NASA को कौन करेगा लीड? मस्क के करीबी इसाकमैन का नामांकन वापस; ट्रंप ने लिया बड़ा एक्शन

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sun, 01 Jun 2025 12:12 PM (IST)

दिसंबर 2024 में इसाकमैन को नासा के प्रमुख के लिए नामांकित किया गया था। निजी क्षेत्र से आने वाले इसाकमैन ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने जैरेड इसाकमैन का नामांकन लिया वापस (फाइल फोटो)
डोनाल्ड ट्रंप ने जैरेड इसाकमैन का नामांकन लिया वापस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. NASA के चीफ पद से इसाकमैन का नामांकन वापस
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के करीबी पर लिया एक्शन

एएनआई, वाशिंगटन डीसी। कुछ दिनों पहले एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से अलग हो गए थे और अब वो सिर्फ अपनी कंपनी में ध्यान देंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया था, जिसके तहत टेक अरबपति जैरेड इसाकमैन अब नासा प्रमुख पद के लिए विचाराधीन नहीं हैं।

व्हाइट हाउस ने की घोषणा

शनिवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही नासा के नेतृत्व के लिए एक नए उम्मीदवार का एलान करेंगे। हालांकि, जैरेड का नामांकन वापस लेने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सीनेट के इसाकमैन के नामांकन पर मतदान से ठीक पहले यह कदम उठाया गया है।

व्हाइट की प्रवक्ता लिज ह्यूस्टन ने कहा, "नासा का अगला नेता ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिकी फर्स्ट नीति के साथ पूरी तरह मेल खाता हो।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही नए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

कब किया गया था नामांकित?

बता दें, दिसंबर 2024 में इसाकमैन को नासा के प्रमुख के लिए नामांकित किया गया था। निजी क्षेत्र से आने वाले इसाकमैन की नियुक्ति को अंतरिक्ष समुदाय में आश्चर्य के साथ देखा गया था।

इसाकमैन का नामांकन वापस लेने के मामले को लेकर ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पिछली जांचों के बाद मैंने जैरेड इसाकमैन के नामांकन को वापस ले लिया है। मैं जल्द ही एक ऐसे उम्मीदवार का चयन करूंगा जो मिशन से जुड़ा हो और अमेरिका को स्पेस में प्राथमिकता दे।"

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

समाचार एजेंसी सेमाफोर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस इसाकमैन के नामांकन को वापस लेने की योजना बना रहा था। इसाकमैन के समर्थकों के बीच यह डर था कि एलन मस्क के प्रशासन से बाहर जाने के बाद उनका नामांकन खतरे में है।

ब्रिटन के लिए सबसे बड़ा खतरा है रूस, चीन को लेकर भी रहना होगा सतर्क; रक्षा समीक्षा रिपोर्ट में हुए कई अहम खुलासे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।