यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डोनाल्ड ट्रंप से क्या है लारा का कनेक्शन? जानिए कैसे बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति की फेवरेट, नॉर्थ कैरोलिना सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
Donald Trump and Lara Trump आगामी अमेरिकी उपचुनाव में नॉर्थ कैरोलिना सीट से डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप चुनाव ...और पढ़ें

HighLights
- नॉर्थ कैरोलिना से चुनाव लड़ने के लिए लारा मेरी पहली पसंद: डोनाल्ड ट्रंप
- ट्रंप के बेटे एरिक की पत्नी हैं लारा ट्रंप।
- ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जिताने में लारा का अहम रोल।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अगले साल अमेरिका में उपचुनाव होने वाले हैं। इस लिस्ट में संसद की अहम सीट मानी जाने वाली नॉर्थ कैरोलिना सीट का नाम भी शामिल है। नॉर्थ कैरोलिना पर जीत के लिए रिपब्लिकन और डैमोक्रोट पार्टी में होड़ मची रहती है। वहीं, आगामी उपचुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही इसकी घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि नॉर्थ कैरोलिना सीट से लारा उनकी पहली पंसद हैं। तो आइए जानते हैं कि एक आम टीवी रिपोर्टर से संसदीय चुनाव लड़ने जा रही लारा आखिर डोनाल्ड ट्रंप की फेवरेट कैसे बनीं?
यह भी पढ़ें- रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैक्स लगाएगा अमेरिका, भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी?
नॉर्थ कैरोलिना में जन्मीं, 2014 में ट्रंप फैमिली का हिस्सा बनीं
लारा ट्रंप का असली नाम लारा युनास्का है। लारा का जन्म नॉर्थ कैरोलिना के विलमिंगटन में हुआ था। 2014 में लारा ने डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे नंबर के बेटे एरिक ट्रंप से शादी रचाई और वो लारा युनास्का से लारा ट्रंप बन गईं। एरिक से शादी के पहले लारा को शायद ही कोई जानता था, मगर ट्रंप फैमिली में आते ही लारा का नाम अमेरिका की जानी-मानी हस्तियों शुमार हो गया।
हाल ही में नॉर्थ कैरोलिना सीट के लिए लारा के नाम का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा-
लारा नॉर्थ कैरोलिना में ही पली-बढ़ी हैं। बेशक अब वो फ्लोरिडा में रहती हैं, लेकिन नॉर्थ कैरोलिना से आज भी उनका खास जुड़ाव है।

लारा कैसे बनीं ट्रंप की फेवरेट?
2014 में शादी के बाद लारा सिर्फ ट्रंप ब्रांड का हिस्सा नहीं बनी बल्कि उन्होंने इसमें चार चांद लगाने का काम भी किया। 2016 में जब ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का मन बनाया तो वो लारा ही थीं, जिसने ट्रंप के डिजिटल वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया। शादी से पहले टीवी रिपोर्टर रहीं लारा ने जब ट्रंप की कहानी को खास अंदाज में लोगों के सामने रखा, तो अमेरिका में भी 'ट्रंप फर्स्ट' की लहर दौड़ पड़ी।
ट्रंप की जीत में लारा का अहम रोल
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जब डोनाल्ड ट्रंप मैदान में उतरे, तो लारा ने एक बार फिर चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथों में ली। लारा रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) की उपाध्यक्ष थीं। लारा ने फॉक्स न्यूज शो की शुरुआत की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
BREAKING 🚨 Donald Trump just said on Air Force that Lara Trump is HIS First Choice to replace Thom Tillis in the Senate for North Carolina
HUGE 🔥 pic.twitter.com/YkY5umaI8D
— MAGA Voice (@MAGAVoice) July 1, 2025
नॉर्थ कैरोलिना से लारा का कनेक्शन
नॉर्थ कैरोलिन सीट की बात करें तो, ट्रंप की बहू होने के साथ-साथ लारा यहां जन्मीं और पली-बढ़ी भी हैं। ऐसे में इस सीट के लिए लारा का चुनाव एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर लारा सचमुच इस सीट से राजनीति की पिच पर एंट्री लेती हैं, तो उन्हें ट्रंप के समर्थकों का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे नेपोटिज्म करार दिया है। उनका कहना है कि ट्रंप, लारा को टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
