विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारे डर से लाखों यहूदी बंकरों में छिपे', हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बरसाए बम, रक्षा मंत्री बोले- ईरान जैसा हाल करूंगा

Published: Wed, 02 Jul 2025 10:50 AM (IST)

इजरायली सेना ने यमन से दागी गई मिसाइल को हवा में नष्ट कर दिया। हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल ...और पढ़ें

हूती विद्रोहियों ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल से याफा के लोद हवाई अड्डे को निशाना बनाया है। (फोटो सोर्स- रायटर्स)
हूती विद्रोहियों ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल से याफा के लोद हवाई अड्डे को निशाना बनाया है। (फोटो सोर्स- रायटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सेना ने मंगलवार को एक बड़ा खतरा टालते हुए यमन से दागी गई मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने इजरायल पर न सिर्फ मिसाइल बल्कि ड्रोन हमले भी किए।

हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने टेलीग्राम पर कहा कि उनकी फौज ने "पैलेस्टाइन 2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल" से याफा के लोद हवाई अड्डे को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि यह हमला कामयाब रहा, जिससे "लाखों यहूदी" डर के मारे बंकरों में छिप गए और हवाई अड्डे का कामकाज ठप हो गया। इजरायल ने इस मिसाइल को रोकने की पुष्टि की, लेकिन हूती के ड्रोन हमले के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

कई इलाकों में ड्रोन हमलों का दावा

हूती विद्रोहियों ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने याफा, अश्कलोन और उम्म अल-रशरश जैसे इलाकों में "संवेदनशील ठिकानों" पर ड्रोन हमले किए। यह हमले इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुई 12 दिन की जंग के बाद हुए, जिसमें इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "यमन को वही सजा मिलेगी जो तेहरान को मिली।" उन्होंने कहा, "तेहरान में सांप के सिर पर वार करने के बाद अब हम यमन में हूतियों को सबक सिखाएंगे। जो भी इजरायल के खिलाफ हथियार उठाएगा उसका हाथ काट दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैक्स लगाएगा अमेरिका, भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी?