विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: आसमान में दिखने वाले अज्ञात ऑब्जेक्ट नहीं देते एलियन का संकेत, व्हाइट हाउस ने दिया बयान

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 14 Feb 2023 08:17 AM (IST)

अमेरिका इस समय अज्ञात उड़ने वाले गुब्बारों को लगातार निशाना बना रहा है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि आसमान में नजर आने वाले अज्ञात वस्तुओं का एलियंस या किसी स्थलीय गतिविधियों से संबंध नहीं रखता है।

America: आसमान में दिखने वाले अज्ञात ऑब्जेक्ट नहीं देते एलियन का संकेत, व्हाइट हाउस ने दिया बयान
America: आसमान में दिखने वाले अज्ञात ऑब्जेक्ट नहीं देते एलियन का संकेत, व्हाइट हाउस ने दिया बयान

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका इस समय अज्ञात उड़ने वाले गुब्बारों को लगातार निशाना बना रहा है। 12 फरवरी को अमेरिकी फाइटर जेट F-16 ने हूरोन झील के ऊपर मंडरा रहे एक फ्लाइंग ऑबजेक्ट को मार गिराया था।

अमेरिकी वायु सेना के जनरल ग्लेन वानहर्क ने इस अज्ञात वस्तुओं को लेकर कहा है कि सेना यह पहचानने में सक्षम नहीं है कि ये रहस्यमय वस्तुएं क्या हैं, वे कैसे ऊपर रहती हैं और वे कहां से आ रही हैं?

एलियन के संकेत?

ग्लेन वानहर्क ने एलियन की संभावना होने के संकेत से भी इनकार नहीं किया था। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने 13 फरवरी को एक प्रेस ब्रिफिंग में इन अज्ञात वस्तुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि आसमान में नजर आने वाले अज्ञात वस्तुओं का एलियंस या किसी स्थलीय गतिविधियों से संबंध नहीं रखता है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, 'एलियंस या स्थलीय गतिविधि का कोई संकेत नहीं है, हम यह अमेरिकी लोगों को सुनिश्चित करना चाहते है और ये हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसके बारे में लगातार सुन रहे हैं।'

कनाडा बॉर्डर पर आसमान में मंडराया रहस्यमय ऑब्जेक्ट, अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया

तीसरी अज्ञात वस्तु पर किया अटैक

बता दें कि अमेरिका में 12 फरवरी को तीसरी अज्ञात वस्तु को मार गिराए जाने के बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि ये एलियन या स्थलीय गतिविधियां हो सकती हैं। जीन-पियरे ने कहा, 'मैं जानता हूं कि इस बारे में सवाल और चिंताएं हैं, लेकिन इन हालिया हमलों का एलियंस या अलौकिक गतिविधि से कोई संकेत नहीं है।'

अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 से ध्वस्त किया ऑब्जेक्ट

अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 ने 12 फरवरी दोपहर 2:42 बजे इस रहस्यमय वस्तु को मार गिराया। पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिका-कनाडा सीमा पर हूरोन झील के ऊपर मंडरा रहे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। इस घटना ने हाल के सप्ताहों में उत्तर अमेरिकी आसमान पर दिखाई देने वाली असामान्य वस्तुओं से चीन के साथ तनाव और बढ़ा दिया है।

आसमान में दिख रही रहस्यमयी वस्तुओं का एलियन से है लिंक? 3 दिन में मार गिराई तीसरी संदिग्ध वस्तु

America: मोंटाना में अमेरिकी रडार में दिखी संदिग्ध गड़बड़ी! जांच के लिए भेजा था फाइटर प्लेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।