USA History: जब दो टुकड़ों में बंट गया था अमेरिका... 5 साल तक चला सिविल वॉर, यूएसए के बनने-बिगड़ने की कहानी
आज संयुक्त राज्य अमेरिका 50 राज्यों का संघ है। लेकिन अमेरिका हमेशा से ऐसा नहीं था। पहले मैक्सिको के साथ अमेरिका ने लड़ाई लड़ी और उसके 55 फीसदी हिस्से को अपने में मिला लिया था। इसके कुछ साल बाद ही अमेरिका में दो फाड़ हो गए। कंफेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका के नाम से नया देश बना जिसका अपना राष्ट्रपति झंडा और राजधानी थी। लेकिन ये सब कैसे शुरू हुए पढ़िए...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर 1991 का वो वक्त याद कीजिए, जब सोवियत यूनियन कई टुकड़ों में बंट गया था। कम्युनिस्ट सुपरपावर का इतना बड़ा साम्राज्य जब टूटा, तो उससे कई नये देश बने- रूस, अर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, कजाखस्तान, तजाकिस्तान, यूक्रेन, उजेबेकिस्तान और अन्य
लेकिन ये किसी बड़े साम्राज्य के विघटन की कोई पहली घटना नहीं थी। इसके 130 साल पहले दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति और सबसे पुराना लोकतंत्र कहलाने वाला अमेरिका भी इसी दौर से गुजरा था।
34 राज्यों का संघ था अमेरिका
ये उस वक्त की बात है, जब अमेरिका 50 नहीं, बल्कि 34 राज्यों का संघ हुआ करता था। लेकिन 1861 मे यह दो हिस्सों में बंट गया। तब दो देश बने, पहला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका यानी यूएसए और दूसरा कंफेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका यानी सीएसए। जिस अमेरिका को आज हम जानते हैं, बंटवारे के बाद वह इसका एक चौथाई भी नहीं रह गया था।
करीब 5 साल तक ऐसा ही चला। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर-पार की लड़ाई हुई। अमेरिका भले ही इसे सिविल वॉर कहता हो, लेकिन असल में ये उन दो देशों के बीच की लड़ाई थी, जो विचारधारा के कारण एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
यूएस ने नहीं दी मान्यता
सीएसए ने खुद को आजाद देश घोषित कर दिया था। उसका अपना खुद का झंडा था, खुद की राजधानी थी और खुद का राष्ट्रपति था। लेकिन सीएसए की सरकार को यूएसए ने कभी मान्यता नहीं दी। वैश्विक स्तर पर भी कंफेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका को मान्यता नहीं मिल पाई।
लेकिन कुछ देश थे, जो उसके साथ व्यापार शुरू कर चुके थे। ब्रिटिश और फ्रेंच कंपनियों सीएसए को कच्चे माल और शिप बेच रहे थे।
जब मैक्सिको से हुई लड़ाई
- इस कहानी की शुरुआत 1846 से होती है। तब कैलिफोर्निया, नेवाडा, यूटा, न्यू मैक्सिको, एरिजोना, टेक्सस और कोलराडो समेत कई राज्य मैक्सिको का हिस्सा हुआ करते थे। कुछ पर पूरी तरह से मैक्सिको का कब्जा था, तो कुछ पर आंशिक रूप के।
- लेकिन अमेरिका ने इसके खिलाफ लड़ाई छेड़ दी। ये घटना इतिहास में मैक्किसन-अमेरिकन वॉर के नाम से दर्ज है। दो साल तक भीषण युद्ध चला। आखिरकार मैक्सिको ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए। 1848 में दोनों देशों के बीच संधि हुई।
- मैक्सिको ने अपनी 55 फीसदी जमीन अमेरिका को सौंप दी। बदले में उसे अमेरिका से 15 मिलियन डॉलर मिले। इस तरह संयुक्त राज्य अमेरिका का विस्तार हुआ। लेकिन ये सब कुछ ज्यादा साल तक नहीं चल पाया।
(फोटो: लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस)
दास प्रथा पर भड़का विवाद
अमेरिका में उस वक्त दो मुद्दे सबसे ज्यादा ज्वलंत थे। पहला अमेरिकी संविधान की व्याख्या और दूसरा दास प्रथा। एक धड़ा अमेरिका को दास प्रथा से मुक्त करना चाहता था, जबकि दूसरा धड़ा इसे लागू रखना चाहता था। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों ने इस लड़ाई को और भड़का दिया।
रिपब्लकिन उम्मीदवार अब्राहम लिंकन देश के राष्ट्रपति चुने गए। वह दास प्रथा के सख्त खिलाफ थे और उन्होंने इसे खत्म करने की कसम खाई थी। फरवरी 1861 में अलाबामा के मॉन्टगोमेरी में 6 राज्यों के प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई और उन्हेोंने मिलकर कंफेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका की नींव रखी।
जेफरसन डेविस बने राष्ट्रपति
वर्जीनिया के रिचमंड को सीएसए की राजधानी बनाया गया। ये 6 राज्य साउथ कैरोलिना, मिसीसिपी, फ्लोरिडा, अलाबामा, जॉर्जिया और लुईसियाना थे। मिसीसिपी के जेफरसन डेविस इस नये देश के राष्ट्रपति बने। करीब 1 महीने बाद ही टेक्सस भी सीएसए में शामिल हो गया।

धीरे-धीरे कुल 13 राज्य सीएसए का हिस्सा बन गए। सीएसए ने यूएसए से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया। अमेरिका में सिविल वार छिड़ गया। यूएसए के झंडे में 34 स्टार थे, जो उसके 34 राज्यों को प्रदर्शित करते थे।
जब खत्म हुआ सिविल वॉर
करीब 5 साल तक अमेरिका में सिविल वॉर जारी रहा। जेफरसन डेविस इस वक्त तक ही सीएसए के राष्ट्रपति बने रहे। जब सिविल वॉर खत्म हुआ, तब यूएसए ने सीएसए के सभी 11 राज्यों पर अपना नियंत्रण पा लिया था।
इस तरह अमेरिका 48 राज्यों वाला संघ बन गया। बाद में अलास्का को रूस से औने-पौने दाम में खरीद लिया गया। इसके बाद हवाई भी अमेरिका का हिस्सा बन गया। इस तरह 50 राज्यों का संघ संयुक्त राज्य अमेरिका अस्तित्व में आया।
Source:
- Usa gov
- https://www.usa.gov/about-the-us
- https://www.britannica.com
- https://www.britannica.com/place/United-States
- library of congress
- https://www.loc.gov/classroom-materials/united-states-history-primary-source-timeline/
यह भी पढ़ें: H-1B वीजा पर US में बवाल क्यों? ट्रंप ने भारतीयों को हटाया तो 2031 तक अमेरिका गिनता रह जाएगा नुकसान



कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।