Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में फिर धांय-धांय, वर्जीनिया में अंधाधुंध फायरिंग में 2 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:41 AM (IST)

    US West Virginia Firing अमेरिका के माउंट कार्बन में गोलीबारी की घटना में गनमैन सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार संदिग्ध ने पहले गोलीबारी की और बाद में खुद को गोली मार ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

    Hero Image
    अमेरिका में फायरिंग से 2 की मौत। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, माउंट कार्बन। अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग देखने को मिली, जिसमें गनमैन समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मामला पश्चिमी वर्जीनिया के माउंट कार्बन का है। सोमवार को गोलीबारी से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने लोगों को बाहर न निकलने के आदेश जारी किए थे।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस अधिकारी जेस मैकमुलेन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब संदिग्ध गोली चलाने वाले आरोपी का पीछा किया गया, तो उसका शव घर में पड़ा मिला। उसे भी गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इसके अलावा एक और शख्स की गोली लगने से मौत हो गई।

    जांच में जुटी पुलिस

    मैकमुलेन के अनुसार, मौक पर मौजूद तीन अन्य लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही इस घटना के पीछे की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने घटना के बाद लोगों को बाहर न निकलने का आदेश दिया था। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद आदेश वापस ले लिया और इलाके में सबकुछ नॉर्मल हो गया।

    यह भी पढ़ें- नमस्ते... ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग के बीच व्हाइट हाउस में मेलोनी ने अपनाया भारतीय अंदाज, देखती रह गई दुनिया

    यह भी पढ़ें- 100 अरब डॉलर की डील, यूक्रेन को सिक्योरिटी गारंटी... ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक में क्या-क्या बात हुई?