Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    California Sikh Family: कैलिफोर्निया में सिख परिवार की हत्या करने वाला शख्स पहले भी काट चुका है जेल की सजा

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 06:13 PM (IST)

    कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार के अपहरण और हत्या में शामिल शख्स पहले भी जेल की सजा काट चुका है। जिस शख्स ने एक आठ महीने की बच्ची सहित सिख परिवार की हत्या की है वह पहले भी डकैती के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

    Hero Image
    कैलिफोर्निया में सिख परिवार की हत्या करने वाला शख्स पहले भी काट चुका है जेल की सजा।

    सैन फ्रांसिको, एजेंसी। कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार के अपहरण और हत्या में शामिल शख्स पहले भी जेल की सजा काट चुका है। जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने एक आठ महीने की बच्ची सहित सिख परिवार की हत्या की है, वह पहले भी डकैती के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। उसने 17 साल पहले एक परिवार को बंदूक की नोक पर डराया धमकाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डकैती करने के आरोप में मिली थी सजा

    बता दें कि सिख परिवार के चार लोगों के अपहरण और हत्या के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए जीसस सालगाडो को 2007 में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी और उसे तीन साल पहले ही 2015 में रिहाई मिल गई थी। कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट आफ करेक्शंस एंड रिहैबिलिटेशन ने बताया कि शख्स पर प्रतिबंधि पदार्थ रखने का भी आरोप है। मालूम हो कि जीसस सालगाडो पर 8 महीने की आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, उसके 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह और उसके 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह की हत्या करने का आरोप है।

    2015 में जेल से हुआ था रिहा

    गिरफ्तार शख्स के परिवार ने बताया कि करीब दो दशक पहले सालगाडो एक परिवार के लिए काम करता था, लेकिन 2004 में उसे काम से निकाल दिया गया। क्योंकि परिवार को उस पर पैसे चोरी करने का शक था। इसके बाद सालगाडो ने उसके घर में डकैती को अंजाम दिया था। मर्सिड काउंटी के अभियोजकों ने कहा कि सालगाडो को 2007 में डकैती के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उन्होंने का कि शख्स ने 2015 में पैरोल मिलने से पहले करीब 10 साल जेल में बिताए।

    भारत ने दिया मदद का भरोसा

    बता दें कि शख्स ने कुल चार लोगों के एक सिख परिवार का अपहरण किया था। मर्सिड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि अपहरण के बाद भारत के मूल रूप से पंजाब के रहने वाले एक सिख परिवार के चार सदस्यों के शव मर्सिड काउंटी के दूरदराज एक खेत में पड़े मिले। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने मदद का भरोसा दिया था।

    ये भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में मारे गए सिख परिवार के सदस्यों के संपर्क में भारत, कर रहा है मदद

    ये भी पढ़ें: अपहरण के पहले पंजाब में स्वजनों से बात कर रहा था सिंह परिवार, हत्यारे ने कहा था, 'फोन रखो वरना जान ले लूंगा'

    comedy show banner
    comedy show banner