Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारत और यहूदी विरोधी था US School Shooting का हमलावर, ट्रंप के लिए भी लिखी थी आपत्तिजनक बातें

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:52 PM (IST)

    अमेरिका में एक कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी करने वाले शूटर की बंदूक पर न्यूक इंडिया लिखा हुआ था जिससे भारत के प्रति नफरत का संकेत मिलता है। मिनेसोटा के रॉबिन वेस्टमैन ने दो बच्चों की हत्या की और 17 लोगों को घायल किया। उसकी बंदूक पर डोनाल्ड ट्रंप को अभी मार डालो और इजरायल मस्ट फाल जैसे संदेश भी थे।

    Hero Image
    शूटिंग में आठ और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई थी (फोटो: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते खटास के बीच वहां रहने वाले लोगों में भी भारत के प्रति नफरत नजर आने लगी है। दरअसल, मिनीपोलिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी कर दो बच्चों की हत्या करने वाले शूटर की बंदूकों में से एक पर 'न्यूक इंडिया' लिखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए उस हथियार का वीडियो फुटेज प्रसारित हो रहा है। मिनेसोटा के 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में पहचाने गए शूटर ने बुधवार को स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें आठ और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। बाद में उसने खुद को गोली मार ली थी।

    बंदूक पर लिखी थी कई विरोधी बातें

    ऑनलाइन प्रसारित वीडियो फुटेज में वेस्टमैन को अपने हथियार प्रदर्शित करते दिखाया गया है। एक बंदूक पर सफेद रंग से 'न्यूक इंडिया' लिखा हुआ है। हालांकि, उसकी ओर अपलोड वीडियो में 'डोनाल्ड ट्रंप को अभी मार डालो' सहित कई अन्य संदेश भी लिखे थे।

    पत्रकार लारा लूमर ने एक्स पोस्ट में कहा कि मिनेसोटा के शूटर की बंदूक पर 'माशाल्लाह' और 'न्यूक इंडिया' लिखा हुआ था। उसने 'इजरायल मस्ट फाल' भी लिखा है। वह स्पष्ट रूप से भारत और यहूदी विरोधी इस्लामी प्रचार से प्रभावित था।

    इल्हान उमर के डिस्टि्रक्ट में रहने वाले इस तरह के व्यक्ति को कैथोलिकों को मारते देखना वास्तव में चौंकाने वाला नहीं है। इल्हान उमर डेमोक्रेट हैं और 2019 से मिनेसोटा के 5वें कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि हैं।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- US Shooting: अमेरिका में फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साउथ कैरोलिना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल