Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Shooting: अमेरिका में फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साउथ कैरोलिना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल

    साउथ कैरोलिना में रविवार रात एक भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया। होरी काउंटी पुलिस ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब 930 बजे गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

    By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Mon, 26 May 2025 10:17 AM (IST)
    Hero Image
    अमेरिका में गोलीबारी से 11 लोग घायल हुए। (फाइल फोटो)

    रायटर, साउथ कैरोलिना। अमेरिका में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार रात एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। साउथ कैरोलिना के एक भीड़भाड़ वाले शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है, जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों को अस्पताल ले जाया गया

    गोलीबारी में घायल 11 लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में घायल लोगों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया।

    घायल की स्थिति का अभी नहीं चला पता

    होरी काउंटी पुलिस ने लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए किसी व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी नहीं बताया है। होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया था।

    गोलीबारी की वजह का नहीं हुआ खुलासा

    अधिकारियों ने संभावित संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की।

    यह गोलीबारी इंट्राकोस्टल जलमार्ग के पास कुछ बोटिंग व्यवसायों वाली एक भीड़भाड़ वाली रिहायशी सड़क पर हुई।