Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी-पुतिन की दोस्ती देख अमेरिका को लगी मिर्ची, कहा- रूस के साथ नहीं हमारे साथ खड़ा हो भारत

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:14 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बढ़ते व्यापारिक रिश्तों की आलोचना की है। उन्होंने पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को शर्मनाक बताया। नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदने का आरोप लगाया जिससे यूक्रेन युद्ध को मदद मिल रही है। उन्होंने भारत को क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट तक कहा और अमेरिका के साथ खड़े होने की सलाहदी।

    Hero Image
    अमेरिका का कहना है कि भारत को रूस और चीन के बजाय अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों पर तीखा हमला बोला है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हुई मुलाकात को "शर्मनाक" बताया है।

    नवारो का कहना है कि भारत को रूस और चीन के बजाय अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर अमेरिका की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदने का आरोप लगाया और कहा कि इससे पुतिन की यूक्रेन के खिलाफ जंग को आर्थिक मदद मिल रही है। उनके इस बयान ने भारत-अमेरिका रिश्तों में नई तल्खी ला दी है।

    रूस से तेल खरीदने पर क्यों नाराज है अमेरिका?

    पिछले कुछ सालों में भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदना शुरू किया है। नवारो का दावा है कि भारत रूसी तेल को सस्ते दामों पर खरीदकर, उसे रिफाइन करके मुनाफे पर बेच रहा है, जिससे रूस को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हो रहा है।

    उन्होंने भारत को "क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट" तक कह डाला, यानी ऐसा देश जो रूस के लिए पैसों की हेराफेरी कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Tariff impact: निर्यातकों ने रोका अमेरिका भेजे जाने वाले दो हजार करोड़ के उत्पादों का आर्डर

    भारत का कहना है कि वह रूसी तेल इसलिए खरीद रहा है ताकि अपने देश में ऊर्जा की कीमतें कम रख सके और बाजार स्थिर रहे।

    भारत ने अमेरिका के इस कदम को "अनुचित" बताया है, क्योंकि रूस से तेल खरीदने में भारत अकेला नहीं है, चीन भी ऐसा कर रहा है, लेकिन केवल भारत को ही ट्रंप की सेकेंडरी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है।

    खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला हुआ अमेरिका का हाल

    नवारो ने भारत को "टैरिफ का महाराजा" कहकर तंज कसा और दावा किया कि भारत बड़े अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है।

    उन्होंने भारत के रूसी तेल खरीदने को 50% टैरिफ का कारण बताया है। इसके अलावा, उन्होंने भारत के सामाजिक ढांचे पर भी निशाना साधा और कहा कि "ब्राह्मण सस्ते रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि आम भारतीयों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा।"

    यह भी पढ़ें: मोदी-पुतिन-चिनफिंग की मुलाकात से नरम पड़े अमेरिका के सुर, सोशल मीडिया पर छाया मार्को रुबियो का बयान

    comedy show banner