विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में एक और विमान हादसा: मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Wed, 06 Aug 2025 09:53 AM (IST)

अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में नवाजो नेशन में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरते ही विमान में ...और पढ़ें

अमेरिका के एरिजोना में नवाजो नेशन में प्लेन क्रैश। फाइल फोटो
अमेरिका के एरिजोना में नवाजो नेशन में प्लेन क्रैश। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिका में मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश।
  2. लैंडिंग से पहले हवा में ही आग का गोला बना प्लेन।
  3. इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत।

एपी, चिनले। अमेरिका में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक क्रैश हो गया। हवा में उड़ते हुए प्लेन आग का गोला बन गया। इस घटना में 4 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा उत्तरी एरिजोना में नवाजो नेशन में देखने को मिला। प्लेन में 2 पायलट और 2 हेल्थकेयर वर्कर्स मौजूद थे, जिनकी मौत हो गई है।

फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, बीचक्राफ्ट किंग एअर 300 विमान ने मंगलवार को न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क से उड़ान भरी थी। फिनिक्स से लगभग 300 मील दूर चिनले एअरपोर्ट के पास विमान अचानक से क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें- प्रतिशत नहीं बताएंगे लेकिन टैरिफ बढ़ाएंगे! ट्रंप ने फिर दिखाई Tariff की धौंस, बोले- कुछ समय में...

लैंडिंग से पहले हुआ क्रैश

पुलिस कमांडर एम्मेट याजी नके अनुसार, विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ गड़बड़ हो गया और विमान हवा में ही क्रैश हो गया। चिनले में एक मरीज की हालत बेहद गंभीर थी और विमान उसे लेने के लिए ही चिनले रवाना हुआ था। हालांकि, रास्ते में ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्लेन क्रैश की वजह साफ नहीं

ट्राइबल अथॉरिटी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर लगभग 12:44 बजे विमान से धुआं उठने लगा और प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हुआ ऐसा हादसा

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में इस तरह का हादसा देखने को मिला है। इससे पहले भी जनवरी में फ़िलाडेल्फ़िया में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 8 लोगों की जान गई थी। प्लेन का वॉइस रिकॉर्डर काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण इस हादसे की वजह भी पता नहीं चल सकी। इसकी जांच भी जारी है।

यह भी पढ़ें- 'ट्रंप को फोन क्यों करूं, मैं तो पीएम मोदी से बात करूंगा...', टैरिफ वार के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान