Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत; 19 लोग हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 11:12 PM (IST)

    अमेरिका के शिकागो में एक पार्किंग स्थल पर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए। यह घटना शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर स्थित विलोब्रुक में हुई।

    Hero Image
    Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत (फाइल फोटो)

    विलोब्रुक (अमेरिका), एजेंसी। अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां रविवार सुबह हुई फायरिंग में लगभग 20 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

    19 लोग हुए गोलीबारी में घायल

    बताया जा रहा है कि यह घटना शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर स्थित विलोब्रुक में हुई। ड्यूपेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उप प्रमुख एरिक स्वानसन ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों को गोली लगी, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ितों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

    एरिक स्वानसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। हमने कई पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल

    एक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जूनटींथ उत्सव के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम तुरंत जमीन पर लेट गए और तब तक लेटे रहे रहे, जब तक गोलीबारी की आवाज बंद नहीं हो गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा कि फायरिंग की आवाज सुनकर हर कोई भागने लगा और मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner