Move to Jagran APP

वंदे मातरम की धुन से गूंज उठा भारत का अमेरिकी दूतावास, गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर की ये अद्भुत वीडियो

Republic Day 2023 भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारत के राष्ट्रीय गीत की एक सुंदर प्रस्तुति साझा कर देश को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी सहित भारतीय गायिका पवित्रा चारी नजर आ रही है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Thu, 26 Jan 2023 10:54 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 10:54 AM (IST)
वंदे मातरम की धुन से गूंज उठा भारत का अमेरिकी दूतावास, गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर की ये अद्भुत वीडियो
photo: US Embassy in India वंदे मातरम की धुन से गूंज उठा भारत का अमेरिकी दूतावास

वाशिगंटन, एजेंसी। Republic Day 2023: भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारत के राष्ट्रीय गीत की एक सुंदर प्रस्तुति साझा कर देश को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी सहित भारतीय गायिका पवित्रा चारी देश का राष्ट्रीय संगीत वन्दे मातरम गाते हुए नजर आ रही है।

loksabha election banner

अमेरिकी दूतावास ने जारी किया वीडियो

अमेरिकी दूतावास ने वीडियो जारी कर लिखा, 'भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई! हम भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं! इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारी राघवन बांसुरी और स्टेफनी गिटार बजाते हुए नजर आ रहे है। वहीं, भारतीय सिंगर पवित्रा चारी वन्दे मातरम गा रही हैं। इससे पहले, अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी और कहा, 'भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे अधिक परिणामी साझेदारी में से एक है।'

BBC Documentary : पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोला अमेरिका, यहां जानें

भारत मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस

आज भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस साल के मुख्य अतिथि है। बता दें कि परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ हुई। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। बता दें कि 21 तोपों की सलामी 105-एमएम इंडियन फील्ड गन से दी गई है।

Republic day 2023: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी शुभकामना, ट्वीटर पर दिया ये संदेश

London: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने टैक्स ऑफिस को कभी नहीं दी Penalty, लगे हैं घोटाले के आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.