विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीनेट पर नियंत्रण के बाद अब डेमोक्रेट की नजरें जार्जिया पर, प्रतिनिधि सभा में अभी भी अनिश्चतता बरकरार

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2022 09:16 PM (IST)

नेवादा में जीत के साथ सीनेट पर डेमोक्रेट का पहले ही नियंत्रण हो चुका है। जार्जिया में जीतने पर 51 ...और पढ़ें

रिपब्लिकन चल रहे आगे (फोटो सोर्स: रायटर)
रिपब्लिकन चल रहे आगे (फोटो सोर्स: रायटर)

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन की रेड वेब रोकने के बाद डेमोक्रेट की नजर अब सीनेट की जार्जिया सीट पर टिकी है। वहीं, प्रतिनिधि सभा में रविवार तक रिपब्लिकन को 211 सीटें, जबकि डेमोक्रेट को 206 सीटें मिल चुकी हैं। जबकि बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत है।

जार्जिया में इन लोगों के बीच है मुकाबला

नेवादा में जीत के साथ सीनेट पर डेमोक्रेट का पहले ही नियंत्रण हो चुका है। जार्जिया में जीतने पर 51 सीटों के साथ उसका पूर्ण बहुमत हो जाएगा। जार्जिया में डेमोक्रेट सीनेटर राफेल वारनाक और रिपब्लिकन चांसलर हर्शेल वाकर के बीच मुकाबला है। वहां अब रनआफ मुकाबले में छह दिसंबर को फैसला हो पाएगा। अगर रिपब्लिकन जार्जिया में हार गए तो इससे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी पर भी असर पड़ सकता है। इससे फ्लोरिडा के गवर्नर रान डीसेंटिस की उम्मीदवारी को बल मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के शहर Kherson में फिर गूंजा राष्‍ट्रगान, राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने फहराया राष्‍ट्रीय ध्‍वज

डेमोक्रेट को नहीं मिलता है बहुमत तो इस्तीफा दे देंगी पेलोसी

इस बीच, प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष 82 वर्षीय नैन्सी पेलोसी ने एबीसी न्यूज और सीएनएन से बातचीत में कहा कि वह प्रतिनिध सभा में बहुमत का फैसला होने तक कुछ भी घोषणा नहीं करना चाहती हैं। लेकिन माना जा रहा है कि यदि डेमोक्रेट को बहुमत नहीं मिलता है तो वह इस्तीफा दे देंगी। खासतौर पर तब, जब हाल में ही उनके पति पर सैन फ्रांसिस्को स्थित घर पर हमला किया गया। वहीं, इंडियाना से रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पार्टी प्रतिनिधि सभा में सामान्य बहुमत हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2022: बाइडन से बोले चिनफिंग, मैं चीन-अमेरिका संबंधों को पटरी पर लाने के लिए उत्सुक हूं

सीनेट की कुल 100 सीटों का आंकड़ा

डेमोक्रेटिक पार्टी- 50 सीट

रिपब्लिकन पार्टी-49 सीट

(एक सीट जार्जिया में मुकाबला जारी)

प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों का आंकड़ा

रिपब्लिकन पार्टी- 211 सीट

डेमोक्रेटिक पार्टी -206 सीट

(मतगणना जारी, बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।