Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Election 2024: कौन दिलाता है अमेरिका के राष्ट्रपति को शपथ? जानिए क्या है समारोह में बाइबल की भूमिका

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 08:35 PM (IST)

    US Election 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति तो मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाते हैं। शपथ लेते समय राष्ट्रपति को अपना बाइबल पर और एक हाथ उठाना पड़ता है। शपथ के अंत में कहा जाता है कि ईश्वर इस जिम्मेदारी को निभाने में उनकी मदद करे। अमेरिका के सभी 50 राज्यों से आबादी के आधार पर 535 इलेक्टर और अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया) से तीन अतिरिक्त निर्वाचक होते हैं।

    Hero Image
    US Election 2024: 17 जनवरी को शपथ लेंगे नए राष्ट्रपति।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US Election 2024। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार अमेरिका को 47वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के बीच कांटे की टक्कर है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भले ही आज (5 नवंबर) को चुनाव हो रहे हैं, लेकिन परिणाम आने में महीनों लग सकते हैं। उम्मीद है कि कई राज्यों में मुकाबला काफी टक्कर को होने वाला है।

    क्या है शपथ ग्रहण की प्रक्रिया?

    अगर कमला हैरिस चुनाव जीतती है, तो वो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वहीं, ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। चुनाव जो भी जीते, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाते हैं? इसका जवाब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति तो मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाते हैं।

    शपथ लेते समय राष्ट्रपति को अपना बाइबल पर और एक हाथ उठाना पड़ता है।  शपथ के अंत में कहा जाता है कि ईश्वर इस जिम्मेदारी को निभाने में उनकी मदद करे।

    अमेरिका के सभी 50 राज्यों से आबादी के आधार पर 535 इलेक्टर और अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन, डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया) से तीन अतिरिक्त निर्वाचक होते हैं।

    कितनी सीटों पर होती है वोटिंग?

    अमेरिकी संसद की कुल सीटों संख्या 535 है जिनमें से 435 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (एचओआर) और 100 सीनेट के सदस्य हैं। भारत में जिस तरह लोकसभा है, वैसे ही अमेरिका में (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) है। वहीं , जैसे हमारे देश में राज्यसभा है, वैसे ही वहां सीनेट है।

    हर राज्य में कम से कम एक या अधिक से अधिक आबादी के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव  होते हैं, जबकि सीनेटर हर राज्य से दो ही होते हैं। इसका मतलब है कि चुनाव में हर राज्य से कम से कम तीन इलेक्टोरल वोट तो होंगे ही।

    राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को कुल 538 में से 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल करना होता है।

    अगर मुकाबला टाई हो गया तो?

    गौरतलब है कि अगर दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला टाई हो जाए यानी ट्रंप और कमला हैरिस को 269-269 वोट मिलते तो अमेरिकी संविधान के अनुसार, कंटिंजेंट इलेक्शन होगा।

    इस इलेक्शन में कांग्रेस पर जिम्मेदारी होती है कि वह देश का अगला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुने। कंटिंजेंट इलेक्शन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में राज्य का प्रतिनिधिमंडल वोट करते हैं और बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति को चुनाव जाता है।

    यह भी पढ़ें: US Election 2024 LIVE: 'नया अध्याय लिखने का समय...' ट्रंप और कमला हैरिस ने की लोगों से वोटिंग की अपील

    comedy show banner
    comedy show banner