Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navy Seal Missing: सोमालिया के तट पर अभियान के बाद दो अमेरिकी नैवी सील लापता, तलाश जारी

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    सोमालिया के तट पर गुरुवार को रात्रिकालीन अभियान के दौरान दो अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो लापता हो गए। ये कमांडो एक विशेष अभियान पर थे। ये एक जहाज पर चढ़ रहे थे तभी एक कमांडो ऊंची लहरों की चपेट में आ गया। प्रोटोकाल के तहत जब एक सील कमांडो कहीं फंस जाता है तो अगला उसके पीछे जाता है। दोनों सील अभी भी गायब हैं।

    Hero Image
    सोमालिया के तट पर अभियान के बाद दो अमेरिकी नैवी सील लापता

    एपी, वॉशिंगटन। सोमालिया के तट पर गुरुवार को रात्रिकालीन अभियान के दौरान दो अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो लापता हो गए। ये कमांडो एक विशेष अभियान पर थे। ये एक जहाज पर चढ़ रहे थे तभी एक कमांडो ऊंची लहरों की चपेट में आ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: विदेशों में भी दिख रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम, अमेरिका में जगह-जगह लगे होर्डिंग; रैलियों का भी आयोजन

    दोनों सील अभी भी गायब

    प्रोटोकाल के तहत जब एक सील कमांडो कहीं फंस जाता है तो अगला उसके पीछे जाता है। इसी वजह से एक के समुद्र में गिरने के बाद दूसरा भी पीछे से कूद या। दोनों सील अभी भी गायब हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें तलाशने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

    सलामत होने की उम्मीद

    अदन की खाड़ी जहां वे मिशन पर थे वहां का पानी गर्म है। ऐसे में उनके सही सलामत होने की उम्मीद है। अमेरिकी नौसेना ने इस क्षेत्र हाउतियों के खिलाफ नियमित अभियान चलाए हुए है।

    यह भी पढ़ें: हाउती विद्रोहियों पर किन-किन हथियारों से कहर बरपा रहे अमेरिका और ब्रिटेन? तस्वीरों में देखें