विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्रिएटर्स को विज्ञापन के लिए पैसा देगा Twitter', एलन मस्क बोले- कुल 5 मिलियन डॉलर का करेंगे भुगतान

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 10 Jun 2023 06:43 AM (IST)

अरबपति और ट्विटर के पूर्व सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं और अपने मजेदार ट्वीट्स ...और पढ़ें

Twitter क्रिएटर्स को एड्स के लिए जल्द करेगा भुगतान
Twitter क्रिएटर्स को एड्स के लिए जल्द करेगा भुगतान

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अरबपति और ट्विटर के पूर्व सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को बड़ा एलान किया। बता दें कि ट्विटर कुछ हफ्तों में अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को भुगतान करना शुरू करेगा।

एलन मस्क ने एक ट्वीट में लिखा,

कुछ हफ्तों में ट्विटर क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में दिए गए विज्ञापनों के लिए भुगतान करना शुरू कर देगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा।

क्या बोले एलन मस्क?

एलन मस्क ने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। उन्होंने आगे कहा कि वेरिफाइड क्रिएटर्स को भी भुगतान किया जाएगा और वो भी जब वेरिफाइड अकाउंट पर विज्ञापन चलेगा।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ध्यान दें, भुगतान वेरिफाइड क्रिएटर्स को किया जाएगा और वो भी वेरिफाइड यूजर्स द्वारा विज्ञापन देखे जाने पर ही यह मान्य होगा।

एलन मस्क ने छोड़ा CEO का पद

एलन मस्क द्वारा ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने के बाद लिंडा याकारिनो ने नए ट्विटर सीईओ के रूप में पदभार संभाला और एलन मस्क को टेस्ला और स्पेसएक्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुक्त कर दिया।