विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के पूर्व CEO एलन मस्क को दिया 'परफेक्ट' जवाब, पुलिस बिल्लियों पर पूछा था सवाल

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 02 Jun 2023 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 09:55 PM (IST)

अरबपति एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया लिल एक्स ने पूछा है कि क्या पुलिस बिल्लियां हैं क्योंकि पुलिस ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के पूर्व CEO एलन मस्क को दिया 'परफेक्ट' जवाब, पुलिस बिल्लियों पर पूछा था सवाल
दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के पूर्व CEO एलन मस्क को दिया 'परफेक्ट' जवाब, पुलिस बिल्लियों पर पूछा था सवाल

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। अरबपति और ट्विटर के पूर्व सीईओ (Titter Ex CEO) एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, "लिल एक्स ने पूछा है कि क्या पुलिस बिल्लियां हैं, क्योंकि पुलिस के कुत्ते होते हैं।" इसको रीट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया है। जिसका उन्होंने वर्ड-प्ले किया है। इस पर लोग भी दिल्ली पुलिस के ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, हाय एलन मस्क, कृपया लिल एक्स को बताएं कि पुलिस बिल्लियां नहीं हैं, क्योंकि उन्हें फेलाइन-वाई (feline-y) और 'प्यूर्र'पेट्रेशन ('purr'petration) के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर गजब का वर्ड-प्ले किया है। ट्विटर पर जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है वो feline y और purr petration हैं। यानी कि ये सही शब्द Felony और Perpetration होते हैं, जिनका मतलब हिंदी में क्राइम या अपराध होता है।

"आपको बता दें कि बिल्लियों को गिरफ्तार करने की बात कहकर ये दिखाने की कोशिश की गई है, क्योंकि बिल्लियां दूध की चोरी के लिए जानी जाती हैं। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करती है। शब्दों के साथ खेलकर पुलिस ने यह बताने की कोशिश की है।"

एलन मस्क का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोगों के भी अजीबो-गरीब रिएक्शन आ रहे हैं। लोग अब उनके ट्वीट को रिट्वीट कर जवाब दे रहे हैं।

कई लोगों ने दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए जवाब को मनोरंजक वर्डप्ले को अंगूठा (थंब) दिखाया है। इसके साथ ही कुछ ने इसी प्यूर्र-फेक्ट (purr-fact) कहा है। हिंदी में purr का मतलब म्याऊं होता है। इसमें भी यूजर ने वर्ड-प्ले किया है। इस तरह उनसे दिल्ली पुलिस के जवाब को परफेक्ट (यानी कि बिल्कुल सही जवाब) कहा है।

टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया था और उन्होंने अपने बेटे लिल एक्स (Lil X) के नाम का भी उल्लेख किया था। उनके ट्वीट को 21 मिलियन से अधिक बार देखा गया और एक लाख से अधिक लाइक मिले हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर कुत्ता वर्सेज बिल्ली की बहस शुरू हो गई।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, "ठीक है, लिल एक्स, ऐसा लगता है कि सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए दुनिया को कुछ "पंजा प्रवर्तन" की आवश्यकता है! कुछ सटीक अपराध-लड़ाई के लिए उन बिल्ली के समान अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए

कुछ उपयोगकर्ताओं ने कानून प्रवर्तन वर्दी में बिल्लियों और कुत्तों की एक साथ तस्वीरें साझा कीं। यह दिखाने के लिए कि दोनों जानवर काम कर सकते हैं।

एक अन्य शख्स ने ट्वीट किया, क्या हमारे पास पुलिस बिल्ली के बच्चे भी हो सकते हैं! वे बहुत प्यारे हैं, आपको बस आज्ञा माननी है। कई लोगों ने मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "निष्पक्ष सवाल"।