'हमें चार साल इस Ch***ya के...', अमेरिकी एक्सपर्ट ने हिंदी भाषा में की ट्रंप की फजीहत, हंस पड़े पाकिस्तानी पत्रकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले की अमेरिका में भी आलोचना हो रही है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इससे अमेरिका के आर्थिक हित प्रभावित होंगे और भारत रूस और चीन के साथ अपने रिश्ते मजबूत करेगा। एक वायरल वीडियो में अमेरिकी राजनीतिज्ञ कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने एक साक्षात्कार में ट्रंप के खिलाफ हिंदी में एक अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ यानी (25+25 फीसदी) टैरिफ लगाने का एलान किया है। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले का विरोध सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हो रहा है।
अमेरिकी के कई अर्थशास्त्रियों ने ट्रंप के फैसले की आलोचना की है। कई विशलेषकों का कहना है कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाकर अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार ली। अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत, चीन और रूस से आर्थिक रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
अमेरिकी राजनीतिशास्त्री ने ट्रंप पर साधा निशाना
वहीं, दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां एक अमेरिकी राजनीतिशास्त्री ने एक पत्रकार के साथ इंटरव्यू में ट्रंप के खिलाफ हिंदी की एक अभद्र शब्द का प्रयोग किया है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोईद पीरजादा से बात करते हुए कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने 79 वर्षीय ट्रंप को "च***या" कहा। हिंदी में इस शब्द का मोटे तौर पर मतलब "मूर्ख" होता है, और इस पर साक्षात्कारकर्ता हँस पड़े।
Christine Fair called Donald Trump a 'Chutiya' in an interview with Moeed Pirzada! pic.twitter.com/Qsv0CTpxor
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) August 25, 2025
ट्रंप के खिलाफ अभद्र भाषा का किया गया प्रयोग
फेयर ने बातचीत के दौरान कहा, "मेरे अंदर का आशावादी यह विश्वास करना चाहेगा कि नौकरशाही इसे संभाल लेगी। लेकिन मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि अभी छह महीने हैं और हमें इस च***या के चार साल पूरे करने हैं।" पीरजादा ने हंसते हुए कहा कि यह वह शब्द है जिसे मैं उर्दू में बार-बार बोलता हूं और मेरे कई दर्शक इस पर आपत्ति जताते हैं। आपने इसे अंग्रेजी चर्चा में इस्तेमाल कर लिया।"
फेयर ने ट्रंप प्रशासन की गंभीर आलोचना की। उन्होंने कहा, "मैं ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की छवि के बारे में कुछ नहीं कह सकती। दुर्भाग्य से, ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ़ एक महत्वपूर्ण शक्ति मान लेना बहुत लुभावना है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।