विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेहतर होगा यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने दें', पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

Published: Fri, 06 Jun 2025 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jun 2025 06:56 AM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि बेहतर होगा कि शांति की दिशा में कदम बढ़ाने से ...और पढ़ें

ट्रंप बोले- बेहतर होगा यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने दें (फोटो- रॉयटर)
ट्रंप बोले- बेहतर होगा यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने दें (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. यूक्रेन की पैरोकारी में अमेरिका पहुंचे जर्मन चांसलर
  2. जेलेंस्की ने कहा, रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि बेहतर होगा कि शांति की दिशा में कदम बढ़ाने से यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने दिया जाए।

ओवल ऑफिस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज के साथ बैठक में ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध की तुलना छोटे बच्चों के बीच की लड़ाई से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं। ट्रंप ने फिर धमकी दी कि यूक्रेन और रूस दोनों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। गुरुवार को ट्रंप मेर्ज से पहली बार मिले।

यूक्रेन के पक्ष में है जर्मनी- चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज

ट्रंप के साथ बैठक में मेर्ज ने कहा कि वह और ट्रंप दोनों इस बात पर सहमत है कि इस युद्ध के भयानक प्रभाव हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति रक्तपात रोकने में सक्षम होंगे। हालांकि, मेर्ज ने स्पष्ट किया कि जर्मनी यूक्रेन के पक्ष में है।

यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला

यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर हुए रूसी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए हैं और 24 घायल हुए हैं जबकि खार्कीव पर हुए हमले में चार बच्चों समेत 19 घायल हुए हैं। यूक्रेनी शहरों पर ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन वार्ता के कुछ घंटे बाद हुए।

इस वार्ता में पुतिन ने ट्रंप से रविवार को रूसी वायुसेना अड्डों पर हुए यूक्रेनी हमलों का मजबूती से जवाब देने का संकल्प जताया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि बुधवार-गुरुवार की रात रूस ने 103 ड्रोन और एक बैलेस्टिक मिसाइल से प्रिलुकी, खार्कीव, ओडेसा, सूमी, चार्निहीव, निप्रो और खेरसान पर हमले किए।

रूस का दावा, यूक्रेनी हमले में नष्ट नहीं क्षतिग्रस्त हुए विमान

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा है कि एक जून के यूक्रेनी हमले में रूस के लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, नष्ट नहीं हुए हैं। इसलिए उनकी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जबकि रूस की ओर से पूर्व में आई सूचना में कहा गया था कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में उसके तीन लड़ाकू विमान नष्ट हुए हैं और चार क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यूक्रेन का दावा- रूस के 41 लड़ाकू विमान नष्ट हुए

हमले के बाद यूक्रेन ने दावा किया था कि उसके हमलों में रूस के 41 लड़ाकू विमान नष्ट हुए हैं जिनमें से ज्यादातर रणनीतिक बमवर्षक विमान हैं। जबकि अमेरिका का अनुमान है कि यूक्रेन के हमले में रूस के 20 लड़ाकू विमानों को नुकसान हुआ है। इनमें से 10 नष्ट हो गए हैं जबकि बाकी के 10 को मरम्मत के बाद उपयोग लायक बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'मेरे बिना Trump चुनाव हार जाते', एलन मस्क का राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बड़ा बयान