ट्रंप ने मानी पुतिन की बात, जेलेंस्की के साथ बैठक करने को हुए तैयार; जानिए कहां हो सकती है तीनों की मुलाकात
व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने के लिए उत्सुक हैं। वर्तमान में व्हाइट हाउस पुतिन के अनुरोध पर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक की योजना बना रहा है। जेलेंस्की ने पुतिन पर क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया और कहा कि युद्ध रूस को ही समाप्त करना होगा।

वॉशिंगटन, रॉयटर्स। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने शनिवार (09 अगस्त, 2025) को दी।
हालांकि, अधिकारी ने आगे ये भी बताया कि व्हाइट हाउस वर्तमान में पुतिन के अनुरोध पर उनके साथ एक द्विपक्षीय बैठक की योजना बना रहा है। हालांकि जेलेंस्की के इस मीटिंग में आने की पहले अटकलें लगाई जा रही थीं, क्योंकि उनके दौरे को लेकर कोई अंतिम रूप नहीं दिया गया था।
'रूस को ही खत्म करना होगा ये युद्ध'
ज़ेलेंस्की ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कीव के क्षेत्रों पर कब्जे को वैध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि शांति समझौते की कोशिशें तेज हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध का अंत रूस पर निर्भर करता है और उसे ही वह युद्ध समाप्त करना होगा जो उसने शुरू किया था।
जेलेंस्की ने दी थी ये चेतावनी
वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनने के बाद, जेलेंस्की ने शनिवार को चेतावनी दी कि यूक्रेन शांति के लिए रूस को अपनी जमीन नहीं देगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।