Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं नहीं होता, तो 6 बड़े युद्ध चल रहे होते', भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अब क्या बोले ट्रंप?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 28 Jul 2025 11:00 PM (IST)

    ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका। स्कॉटलैंड में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने व्यापार वार्ताओं में हस्तक्षेप नहीं किया होता तो दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध छिड़ जाता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दुनिया भर में छह बड़े युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई है और ऐसा करना उनके लिए सम्मान की बात है।

    Hero Image
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    पीटीआई, लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि अगर उन्होंने समय रहते सभी व्यापार वार्ताओं को रोकने की धमकी देकर हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कॉटलैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ आधिकारिक वार्ता से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में छह बड़े युद्धों को रोकने के लिए कदम उठाने का श्रेय लिया। वह हमास के साथ युद्ध विराम वार्ता विफल होने के कुछ ही घंटों बाद गाजा में संघर्ष समाप्त करने के लिए इजरायल पर दबाव डालने के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

    ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम का जिक्र 

    स्कॉटलैंड के साउथ आयरशायर स्थित अपने टर्नबेरी गोल्फ रिसार्ट से मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कई युद्धविराम चल रहे हैं। अगर मैं नहीं होता, तो छह बड़े युद्ध चल रहे होते। भारत पाकिस्तान के साथ लड़ रहा होता।

    ट्रंप ने कहा,"हमारे कई ऐसे हॉटस्पॉट हैं, जहां युद्ध छिड़ा हुआ था। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान एक बहुत बड़ा हॉटस्पॉट थे, क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश हैं।"

    ट्रंप ने कहा कि मैं पाकिस्तान और भारत के नेताओं को जानता हूं। वे एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, फिर भी वे परमाणु हथियारों की बात कर रहे थे। इसलिए, मैंने दोनों देशों से कहा कि यदि युद्ध नहीं रुका तो आप लोगों के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करुंगा।

    उन्होंने कहा कि जब वे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल शुरू करते, तो बहुत बुरी घटनाएं घटित होती। हमने बहुत सारे युद्ध रोके हैं और ऐसा करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।

    यह भी पढ़ें- सदन में विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रंप की भूमिका और वायुसेना को क्षति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, लगाई सवालों की झड़ी