अमेरिका में 21 लाख रुपये में बिक रहा iPhone, खुशी-खुशी पैसे खर्च कर रहे लोग; क्या है ये माजरा?
अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए TikTok को बैन कर दिया और फिर 75 दिनों के लिए उसपर से य बैन हटा भी दिया। हालांकि TikTok ने अमेरिका के ऐप स्टोर्स पर अपनी सर्विस बंद कर दी है। इसी बीच अमेरिका में एक अनोखा बाजार खड़ा हो गया है जहां पहले से इंस्टॉल किए गए TikTok ऐप वाले आईफोन हजारों डॉलर में बेचे जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में उन आईफोन (iPhone) की मांग बढ़ गई है, जिनमें पहले से टिकटॉक इंस्टॉल मिल रहा है। बता दें कि हाल ही अमेरिका में टिक टॉक पर बैन (TikTok Ban) कर दिया था।
अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए TikTok को अमेरिका में बैन कर दिया और फिर 75 दिनों के लिए उसपर से य बैन हटा भी दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ही TikTok के ऑपरेशन को 75 दिन बढ़ाने से संबंधित एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है।
TikTok के अस्थायी प्रतिबंध से अमेरिका में एक अनोखा बाजार खड़ा हो गया है, जहां पहले से इंस्टॉल किए गए TikTok ऐप वाले आईफोन हजारों डॉलर में बेचे जा रहे हैं।
आईफोन के लिए 21 लाख रुपए खर्च कर रहे लोग
USA Today की रिपोर्ट के मुताबिक, eBay पर प्री इंस्टॉल टिक-टॉक मोबाइल की लिस्टिंग की जा सकती है। कुछ विक्रेता इन फोन के लिए $25,000 (लगभग ₹21.6 लाख) तक देने के लिए तैयार हैं।
Apple या Google ऐप स्टोर पर TikTok सर्विस बंद
हैरानी की बात ये है कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम के बावजूद TikTok ने अमेरिका के ऐप स्टोर्स पर अपनी सर्विस बंद कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब जब तक TikTok को किसी खरीदार को नहीं बेच दिया जाता, यह अमेरिका में Apple या Google ऐप स्टोर पर वापस नहीं आएगा। अमेरिका में TikTok के करीब 17 करोड़ यूजर्स हैं और ट्रंप की जीत में TikTok का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
अमेरिका में क्यों लगाया गया था बैन?
अप्रैल 2024 में राष्ट्रपति बाइडेन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया, जिसमें ये कहा गया था कि TikTok की मूल कंपनी ByteDance को 9 महीने के भीतर ऐप का स्वामित्व किसी अमेरिकी खरीदार को सौंपना होगा और तभी वह अमेरिका में अपना अस्तित्व बचा सकती है।
बाइडन सरकार को ये डर था कि चीन का ये ऐप, अमेरिकियों की जासूसी करने या डेटा कलेक्शन और कंटेंट में हेरफेर के जरिए अमेरिकी पब्लिक ओपिनियन को सीक्रेट तरीके से प्रभावित करने के लिए कर सकता है। गूगल प्ले स्टोर में TikTok सर्च करने वाले Android यूजर्स को एक इसका आइकन दिखाई जरूर देगा, लेकिन इस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।