Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया को भारत से सीखना चाहिए, पाकिस्तानी अमेरिकी कारोबारी ने कहा- मोदी की अमेरिका यात्रा होगी ऐतिहासिक

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 05:06 AM (IST)

    साजिद तरार ने कहा कि भारत की विदेश नीति की कल्पना कीजिए कि अमेरिका उसे नाटो प्लस सदस्यता की पेशकश कर रहा है। भारत की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह रूस के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

    Hero Image
    कारोबारी साजिद तरार ने मोदी की अमेरिका यात्रा होगी ऐतिहासिक।

    वाशिंगटन, पीटीआई। पाकिस्तान के जाने-माने अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने कहा है कि भारत हर मोर्चे पर जीत हासिल कर रहा है और दुनिया को उससे सीख लेने की जरूरत है। तरार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक स्थिति दुखद एवं भयावह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी की अमेरिका यात्रा ऐतिहासिक होगी : तरार

    डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता साजिद तरार ने कहा कि इस महीने के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। साजिद तरार ने मंगलवार को कहा कि भारत की विदेश नीति की कल्पना कीजिए कि अमेरिका उसे नाटो प्लस सदस्यता की पेशकश कर रहा है। भारत की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह रूस के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। तरार ने कहा कि भारत अपने नेतृत्व या दुनिया में भविष्य की अपनी भूमिका को कमतर नहीं आंकना चाहता।

    पीएम मोदी 21 से 24 जून तक होंगे राजकीय यात्रा पर

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से 24 जून तक आधिकारिक राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। व्हाइट हाउस में उनकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। वहीं अमेरिकी संसद की तैयारियां अलग से चल रही हैं।

    सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कई चीजें नई होंगी। सुरक्षा, कारोबार या किसी अन्य सेक्टर से जुड़े अत्याधुनिक तकनीक पर द्विपक्षीय वार्ता में जोर दिया जाएगा।