Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत हर मोर्चे पर जीत रहा है, दुनिया को उससे सीखना चाहिए: साजिद तरार

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 12:44 AM (IST)

    साजिद तरार ने कहा कि इस महीने के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति की कल्पना कीजिए कि अमेरिका उसे नाटो प्लस सदस्यता की पेशकश कर रहा है।

    Hero Image
    भारत हर मोर्चे पर जीत रहा है (फाइल फोटो)

    वाशिंगटन, प्रेट्र: पाकिस्तान के जाने-माने अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने कहा है कि भारत हर मोर्चे पर जीत हासिल कर रहा है और दुनिया को उससे सीख लेने की जरूरत है। तरार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक स्थिति दुखद एवं भयावह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की यात्रा

    डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता साजिद तरार ने कहा कि इस महीने के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। साजिद तरार ने मंगलवार को कहा कि भारत की विदेश नीति की कल्पना कीजिए कि अमेरिका उसे नाटो प्लस सदस्यता की पेशकश कर रहा है। भारत की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह रूस के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

    नाटो प्लस में शामिल हो भारत

    तरार प्रतिनिधि सभा की चीन मामलों से संबंधित प्रवर समिति द्वारा पारित हालिया प्रस्ताव का जिक्र कर रहे थे, जिसमें सिफारिश की गई है कि भारत को नाटो प्लस सदस्यता में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के पास पहले से ही ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका), जी-20 और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सदस्यता है।

    कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम

    तरार ने कहा कि भारत अपने नेतृत्व या दुनिया में भविष्य की अपनी भूमिका को कमतर नहीं आंकना चाहता। कारोबारी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करना किसी भी विश्व नेता के लिए बड़ा सम्मान होता है। उल्लेखनीय है कि मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। पाकिस्तान से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश बहुत कठिन समय से गुजर रहा है।