Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में मृत भारतीय बच्ची के शरीर पर थे चोट के निशान

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Nov 2017 03:42 PM (IST)

    शेरिन की मौत के बाद मैथ्यू दंपती से उनकी सगी बेटी के पालन-पोषण का अधिकार वापस ले लिया गया है।

    अमेरिका में मृत भारतीय बच्ची के शरीर पर थे चोट के निशान

    ह्यूस्टन (प्रेट्र)। घर से गायब होने के बाद एक पुलिया के नीचे मृत पाई गई तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। यह बयान एक चिकित्सक ने कोर्ट में दिया है। बच्ची के गायब होने की सूचना उसके पिता ने इसी साल सात अक्टूबर को दी थी। 22 अक्टूबर को शेरिन का शव मिला था। हालांकि पुलिस को अब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेरिन को भारतीय- अमेरिकी दंपती वेस्ली और सिनी मैथ्यू ने भारत के एक अनाथालय से गोद लिया था। शेरिन की मौत के बाद मैथ्यू दंपती से उनकी सगी बेटी के पालन-पोषण का अधिकार वापस ले लिया गया है। दंपती ने बेटी को पाने के लिए अदालत में अर्जी दे रखी है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से डॉ. सुसान ने बताया, 'सितंबर 2016 और फरवरी 2017 में कराए गए एक्स-रे से पता चलता है कि शेरिन के जांघ, पैर और कोहनी की हड्डियां टूटी थीं। संभवत: ये चोट उसे भारत आने के बाद लगी होंगी।'

    पुलिस ने डॉ. सुसान से वेस्ली के घर से मिले बच्ची के एक्सरे रिपोर्टो पर उनका मंतव्य मांगा था। वहीं सिनी और वेस्ली मैथ्यू ने शेरिन के शरीर पर लगी चोट और उसकी मौत के बारे में पूछे जा रहे सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। मालूम हो कि शेरिन की मौत मामले में वेस्ली और सिनी मैथ्यू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें : बोस्नियाई युद्ध अपराधी ने कोर्ट में जहर पीकर दी जान