विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: टेक्सास के गवर्नर ने कहा- हमारे राज्य में नहीं चलेगा शरिया कानून, लगाया प्रतिबंध

Published: Sun, 14 Sep 2025 10:00 PM (IST)

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने राज्य में इस्लामी शरिया कानून को लागू करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ह्यूस्टन ...और पढ़ें

टेक्सास के गवर्नर ने कहा- हमारे राज्य में नहीं चलेगा शरिया कानून (फाइल फोटो)
टेक्सास के गवर्नर ने कहा- हमारे राज्य में नहीं चलेगा शरिया कानून (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मौलवी दुकानदारों से शराब, सूअर का मांस और लाटरी टिकट न बेचने की कर रहा था अपील
  2. गवर्नर ने कहा- सार्वजनिक जीवन में धार्मिक आचार संहिता लागू करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में गवर्नर ग्रेग एबाट ने कहा कि उनके राज्य में इस्लामी शरिया कानून नहीं चलेगा। उन्होंने ऐसे किसी भी प्रवर्तन पर प्रतिबंध की घोषणा की। साथ ही लोगों से अपील की है कि शरिया कानून अनुपालन कराने के लिए बनाए जाने वाले किसी भी दबाव की जानकारी दें।

यह टिप्पणी ह्यूस्टन के एक प्रसारित वीडियो के बाद आई है, जिसमें मौलवी दुकानदारों से शराब, सूअर का मांस और लाटरी टिकट न बेचने की अपील कर रहा है। गवर्नर ने इस घटना को उत्पीड़न बताया और कहा कि टेक्सास सार्वजनिक जीवन में धार्मिक आचार संहिता लागू करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

नहीं है शरिया प्रतिबंध

एबाट ने कहा, ''मैंने टेक्सास में शरिया कानून और शरिया परिसर पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों पर हस्ताक्षर किए हैं। किसी भी व्यवसाय और व्यक्ति को ऐसे मूर्खों से डरना नहीं चाहिए। अगर कोई भी शरिया लागू करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना स्थानीय कानून प्रवर्तन या टेक्सास के लोक सुरक्षा विभाग को दें।''

टेक्सास में औपचारिक 'शरिया प्रतिबंध' नहीं है, लेकिन 2017 का कानून विधेयक न्यायालयों को शरिया सहित किसी भी विदेशी या धार्मिक संहिता को लागू करने से रोकता है, अगर वह अमेरिकी कानून के पालन में कोई दिक्कत पैदा करती है।

'एबॉट के बयान भ्रामक'

काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस सहित मुस्लिम वकालत समूहों ने एबाट के बयानों की आलोचना करते हुए उन्हें भ्रामक बताया। साथ ही कहा कि शरिया व्यक्तिगत धार्मिक व्यवहार को नियंत्रित करता है, न कि नागरिक कानून को।

'भारत 1.4 अरब लोगों का दावा करता है, लेकिन हमसे एक बोरी मक्का....', ट्रेड डील के बीच ट्रंप के मंत्री ये क्या बोल गए?