विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के एक फैसले ने मस्क को बना दिया 'बगावती', अमेरिकी राष्ट्रपति का खुलेआम किया विरोध; जानिए क्या है वजह

Published: Wed, 28 May 2025 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 May 2025 07:36 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप के एक बिल का एलन मस्क ने विरोध किया है। मस्क के अनुसार इस बिल से बजट घाटा ...और पढ़ें

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने पिछले हफ्ते पास कर दिया है बिल (फोटो: रॉयटर्स)
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने पिछले हफ्ते पास कर दिया है बिल (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. टैक्स कट को 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रविधान
  2. बॉर्डर सिक्योरिटी खर्च को बढ़ाने का भी जिक्र
  3. ट्रंप के गोल्डन एज वाले विजन के तहत आया बिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने उनके ही करीबी माने जाने वाले एलन मस्क के तेवर गर्म कर दिए हैं। मस्क ने ट्रंप सरकार के एक बिल का खुलेआम विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे बजट घाटा कम होने की बजाय बढ़ जाएगा और डीओजीई की कोशिशें बेकार हो जाएंगी।

दरअसल मस्क ने ट्रंप के 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उन्होंने समाचार चैनल सीबीएस न्यूज से इंटरव्यू के दौरान बिल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। मस्क ने कहा कि यह या तो बड़ा हो सकता है या खूबसूरत, लेकिन यह दोनों एक साथ नहीं हो सकता।

ट्रंप के बिल में क्या?

'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' ट्रंप के गोल्डन एज वाले विजन के तहत पेश किया गया है। इसमें 2017 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान किए गए टैक्स कट को 10 साल के लिए बढ़ाने और बॉर्डर सिक्योरिटी खर्च को बढ़ाने का जिक्र है।

इसके अलावा बिल में अमेरिकी सरकार की कर्ज लेने की लिमिट को भी बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। बिल को अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने पिछले हफ्ते पास कर दिया है। अब इसे सीनेट के पास भेजा गया है। जानकारों का मानना है कि यह अगले एक दशक में बजट घाटे को 4 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा देगा।

डीओजीई के प्रमुख थे मस्क

  • डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल संभालते ही डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट इफिशिएंसी की घोषणा की थी। एलन मस्क को इसका प्रमुख बनाया गया था। इस विभाग का कार्य सरकार की फिजूलखर्ची को कम करना है। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी खर्चों को कम करने का वादा भी किया था।
  • हालांकि बाद में मस्क ने इस विभाग के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद से एलन मस्क अलग-अलग मुद्दों पर उनसे असहमति जता चुके हैं। ट्रंप जिस बिल की वकालत कर रहे हैं, मस्क उससे इत्तिफाक नहीं रखते।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क को ना कहना Apple को पड़ा भारी, iPhone यूजर्स को नहीं मिल पा रही है ये खास सर्विस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।