US Shooting: अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं, मैक्सिको के इंडस्ट्रियल एरिया में छह की मौत
US Shooting अमेरिका के मैक्सिको के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना आधी रात को दी जिन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी। बता दें कि नुएवो लियोन राज्य में अमेरिकी सीमा से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) दूर स्थित मॉन्टेरी एक औद्योगिक बिजलीघर है।

मैक्सिको, एएफपी। अमेरिका के मैक्सिको के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मैक्सिको के उत्तरपूर्वी शहर मॉन्टेरी में दो महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों के शव एक आवासीय क्षेत्र में लावारिस पाए गए, जिनमें से अधिकांश लोगों के हाथ बंधे हुए थे।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना आधी रात को दी, जिन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी। बता दें कि नुएवो लियोन राज्य में अमेरिकी सीमा से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) दूर स्थित मॉन्टेरी एक औद्योगिक बिजलीघर है।
फिलाडेल्फिया में चार की मौत
इससे पहले फिलाडेल्फिया में सोमवार की रात को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय समाचार के अनुसार, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया था कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उसने बैलिस्टिक बनियान पहना हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक राइफल और हैंडगन बरामद किया गया। इन्क्वायरर और एबीसी न्यूज सहयोगी ने बताया कि दो किशोर भी इस गोलीबारी का शिकार हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।