Shooting In US School: अमेरिका के लुइसियाना के स्कूल में गोलीबारी, एक छात्र की मौत; दो अन्य घायल
अमेरिका के ग्रीन्सबर्ग में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद कक्षाएं रद कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना लुइसियाना हाई स्कूल में हुई है। अधिकारियों ने अभी तक मृतक और घायलों की पहचान जारी नहीं की है। वहीं इस घटना से संबंधित एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है।

ग्रीन्सबर्ग, एपी। अमेरिका के ग्रीन्सबर्ग में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद कक्षाएं रद कर दी गई। समाचार एजेंसी एपी ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
घटना के बाद कक्षाएं रद
जानकारी के अनुसार, यह घटना लुइसियाना हाई स्कूल में हुई है। अधिकारियों ने अभी तक मृतक और घायलों की पहचान जारी नहीं की है। वहीं, इस घटना से संबंधित एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शुक्रवार तक क्लासेस सस्पेंड कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ेंः America: अमेरिका के बर्मिंघम नाइट क्लब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; तीन घायल
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा
मंगलवार को गोलीबारी की घटना के बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है, जो एक 14 वर्षीय छात्र है।
घटना के बाद जांच शुरू
अधिकारी ने कहा कि यह एक संवेदनशील घटना है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के पीछे का कारण क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा इसकी जांच के बाद ही इसके बारे में जानकारी दी जा सकेंगी।
मंगलवार दोपहर की है घटना
जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा, यहां के लोग मेरे घर और मेरे दिल के करीब हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस क्षेत्र का आठ वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया है।
गन कल्चर से प्रभावित हो रहे लोग
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि शुक्रवार तक स्कूल की कक्षाएं रद कर दी गई हैं। इसके अलावा खेलों से जुड़े होने वाली बैठकें भी रद कर दी गई हैं। इस क्षेत्र के प्रतिनिधि ट्रॉय कार्टर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि गन कल्चर हम सभी को प्रभावित करती है। इससे हमारे लोगों को नुकसान पहुंच रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।