Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America: अमेरिका के बर्मिंघम नाइट क्लब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 08:04 AM (IST)

    Birmingham Nightclub Shooting अमेरिका के अलबामा में मजदूर दिवस की सुबह 5वें एवेन्यू नॉर्थ पर बर्मिंघम नाइट क्लब में सोमवार सुबह 217 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी एक चिंताजनक समस्या बन गई है।

    Hero Image
    अमेरिका के बर्मिंघम नाइट क्लब में हुई गोलीबारी (प्रतीकात्मक फोटो)

    अलबामा [यूएस], एजेंसी। अमेरिका स्थित अलबामा में सोमवार सुबह एक 5वें एवेन्यू नॉर्थ पर बर्मिंघम नाइट क्लब में हमलावर ने गोलीबारी कर दो लोगों की जान ले ली और 3 अन्य को घायल कर दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब भी बंदूकधारी ने घायलों को निशाना बनाया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में घायलों के स्ट्रेचर पर उन लोगों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं, जो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में घायल हुए थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएनएन से संबद्ध डब्ल्यूवीटीएम के अनुसार, पहली गोलीबारी मजदूर दिवस की सुबह 5वें एवेन्यू नॉर्थ पर बर्मिंघम नाइट क्लब में हुई। बर्मिंघम अस्पताल के अलबामा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी सोमवार सुबह 2:17 बजे हुई जब घायलों को लेकर एक वाहन वहां पहुंचा, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पहले की ऑफ-साइट गोलीबारी में घायल हो गए थे।

    सीएनएन के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, ''शूटर गोलीबारी के तुरंत घटनास्थल से भाग गया।''

    कुछ दिन पहले भी हुई थी गोलोबारी की घटना 

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले भी एक 17 वर्षीय लड़के की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने कथित तौर पर एक पुलिस कुत्ते को मार डाला था और अधिकारियों पर अपनी बंदूक तान दी थी।

    क्लेटन काउंटी पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख ब्रूस पार्क्स ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान किशोर की पहचान स्टीफन फोर्ड के रूप में की है।

    पार्क्स ने कहा कि गोलीबारी सुबह दो बजे से ठीक पहले जॉर्जिया के जोन्सबोरो में हुई, जो अटलांटा से लगभग 17 मील की दूरी पर दक्षिण में है।

    विश्वविद्यालय के एक फैकल्टी मेंबर को बनाया गया था निशाना 

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त को भी एक गोलीबारी की रिपोर्ट सामने आई थी। यह घटना चैपल हिल में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के एक फैकल्टी मेंबर की परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बारे में स्कूल प्रवक्ता ने बताया था कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया था।

    इस घटना के कारण लोगों को पुलिस ने जांच के दौरान कई घंटों तक इंतज़ार करना पड़ा था।

    आपको बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी की खबरें निवासियों के लिए आम हो गई हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी एक चिंताजनक समस्या बन गई है।