विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: US के जनरल मार्क का दावा- रूस को यूक्रेन से बाहर निकालने का सैन्य कार्य बहुत कठिन

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Thu, 17 Nov 2022 02:26 AM (IST)

Russia Ukraine War US के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने रूस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है ...और पढ़ें

Russia Ukraine War: US के जनरल मार्क का दावा (फोटो एएनआइ)
Russia Ukraine War: US के जनरल मार्क का दावा (फोटो एएनआइ)

वाशिंगटन, एजेंसी। रूसी मिसाइल के पोलैंड में गिरने पर दुनिया भर के देशों ने रूस की आलोचना की है। अमेरिका भी रूस पर भड़का हुआ है। इस बीच अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने प्रेस कांफ्रेंस कर रूस पर निशाना साधा है। उन्होंने माना है कि रूस को शारीरिक रूप से यूक्रेन से बाहर निकालने का सैन्य कार्य बहुत कठिन है।

क्या बोले अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले

अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि रूस को यूक्रेन से बाहर निकालने का सैन्य कार्य बहुत कठिन है। यह तब तक नहीं होगा, जब तक रूसी सेना पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हो जाती, जिसकी संभावना नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में रूस को खदेड़ने के रूप में परिभाषित यूक्रेनी सैन्य जीत की संभावना अधिक नहीं है।

यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्सों पर कब्जा किया

अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने आगे कहा कि यूक्रेन एक बहुत बड़ा देश है। रूस के यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने और उस पर हावी होने की संभावना शून्य के करीब है। हम इसे सैन्य रूप से होते हुए नहीं देखते हैं, लेकिन वे वर्तमान में यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्सों पर कब्जा कर चुके हैं।

ताइवान विवाद पर भी बोले जनरल मार्क

साथ ही अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क ने ताइवान मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य के पार ताइवान पर हमला करना और उसकी घेराबंदी करना एक कठिन कार्य है, ताइवान का अधिकांश भाग एक पहाड़ी द्वीप है। चीन को ज्यादा खतरा होगा और यह एक नासमझ भूराजनीतिक गलती होगी, जो पुतिन ने यूक्रेन में की है।

Russia-Ukraine War: पोलैंड और नाटो ने कहा- गलती से दागी गई थी यूक्रेनी मिसाइल, रूस पर भी आरोपों से किया इनकार

Ukraine War: पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने से सख्‍त हुआ संयुक्‍त राष्‍ट्र, कहा- खतरनाक मोड़ पर जा रही है जंग