विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

United Nations: 'आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति अपनाएं शून्य सहिष्णुता की नीति', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 16 Dec 2023 03:36 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शुक्रवार को कहा कि आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति ...और पढ़ें

United Nations: 'आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति अपनाएं शून्य सहिष्णुता की नीति', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज (फाइल फोटो)
United Nations: 'आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति अपनाएं शून्य सहिष्णुता की नीति', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने आतंकवाद को लेकर उठाए सवाल।
  2. सीमा पार आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त है भारत- रुचिरा

एएनआई, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शुक्रवार को कहा कि आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए।

साथ ही रुचिरा कंबोज ने कहा कि छोटे और हल्के हथियारों की अवैध आपूर्ति आतंक को जारी रखने में आंतकियों की मददगार साबित हो रही है। यही कारण है कि उनतक हथियारों को पहुंचने से रोकने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

सीमा पार आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त है भारत- रुचिरा

रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त है। आतंकी अवैध हथियारों के बल पर इसे जारी रखने में सक्षम होते हैं। भारत इन छोटे और हल्के हथियारों के खतरों से भली भांति परिचित है। इन आतंकवादी संगठनों द्वारा हथियारों की मात्रा में वृद्धि हमें बार-बार याद दिलाती है कि वे समर्थन के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं। यही कारण है कि इन हथियारों की पहुंच को रोकने के लिए वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Iran: ईरान ने खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट को उतारा मौत के घाट, इजरायल के साथ बढ़ सकता है तनाव

आतंकवादियों को मुहैया कराए जा रहे छोटे हथियार और गोला-बारूद

उन्होंने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद के अभिशाप से लड़ा है। भारत को इस बात की जानकारी है कि छोटे हथियारों और गोला-बारूद को हथियारों से लैस संगठन और आतंकवादियों को मुहैया कराया जा रहा है। हमारी सीमाओं के पार तस्करी किए गए इन अवैध हथियारों का उपयोग करके की हमें काफी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमें अब ड्रोन का उपयोग भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Pakistan: अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार शेल विस्फोट में 7 महिलाएं घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच