विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार शेल विस्फोट में 7 महिलाएं घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

By Versha SinghEdited By: Versha Singh
Published: Sat, 16 Dec 2023 02:35 PM (IST)

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मोर्टार शेल विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी ...और पढ़ें

अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार शेल विस्फोट में 7 महिलाएं घायल
अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार शेल विस्फोट में 7 महिलाएं घायल

पीटीआई, पेशावर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मोर्टार शेल विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

SHO पुलिस स्टेशन मकीन मुहम्मद शुएब ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को लड्ढा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दक्षिण वजीरिस्तान में स्थित हबीब कोट अदाना में हुई।

मकीन पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने कहा, यह घटना तब हुई जब महिलाएं भीषण ठंड के मौसम में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात स्थान से दागा गया मोर्टार एक शक्तिशाली विस्फोट के साथ फट गया, जिससे सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल पीड़ितों को वाना के रज़माक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया पर नकेल कसने की तैयारी में अमेरिका और दक्षिण कोरिया, परमाणु परीक्षण के लिए दिशानिर्देश होंगे जारी

यह भी पढ़ें- Pakistan News: चुनाव के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मियों की मांग, 100 मिलियन PKR के बजट आवंटन पर हुई चर्चा