न्यूयॉर्क में क्रिसमस का जश्न शुरू, 50 हजार लाइटों से जगमगाया रॉकफेलर सेंटर का आइकॉनिक ट्री; मन मोह लेगा नजारा
न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध रॉकफेलर सेंटर पर क्रिसमस का जश्न शुरू हो चुका है। यह सेंटर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। बड़ी संख्या में इस खूबसूरत नजारे को देखने रॉकफेलर सेंटर पहुंच रहे हैं। जनवरी के पहले पखवाड़े तक खूबसूरत और आइकॉनिक क्रिसमस ट्री का नजारा लोग देख सकत हैं। 50 हजार लाइटों से इस ट्री को सजाया गया है।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पांच दिसंबर से क्रिसमस का जश्न शुरू हो चुका है। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित रॉकफेलर सेंटर के आइकॉनिक क्रिसमस ट्री को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। क्रिसमस ट्री को 50 हजार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया गया है।
जनवरी तक देख सकेंगे नजारा
हर साल लोग बड़ी संख्या में यहां क्रिसमस उत्सव देखने आते हैं। यह कार्यक्रम 'क्रिसमस इन रॉकफेलर सेंटर' का हिस्सा है। क्रिसमस के दिन इस ट्री पर 24 घंटे रोशनी की जाएगी। पर्यटक इस मनमोहन क्रिसमस ट्री का नजारा जनवरी के पहले पखवाड़े के आखिरी तक उठा सकते हैं।
दिग्गजों ने बांधा समा
केली क्लार्कसन ने कार्यक्रम को होस्ट किया । बैकस्ट्रीट बॉयज, जेनिफर हडसन, थालिया और रे उन जैसे सितारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। न्यूयॉर्क में होने वाला यह उत्सव बेहद खूबसूरत होता है। एक बार यहां का नजारा देखने के बाद लंबे समय तक यह जहन से नहीं उतरता है।
रॉकफेलर सेंटर ने किया पोस्ट
रॉकफेलर सेंटर के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घोषणा की गई है कि 2024 रॉकफेलर सेंटर क्रिसमस ट्री आधिकारिक तौर पर सेंटर प्लाजा पर चमकने लगा है। क्या आप इसे व्यक्तिगत रूप से देखने का प्लान बना रहे हैं? जगमग क्रिसमस ट्री की फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने रॉकफेलर सेंटर का वीडियो भी साझा किया।
क्या है रॉकफेलर सेंटर?
रॉकफेलर सेंटर करीब 22 एकड़ में फैला है। यह 19 व्यावसायिक भवनों का एक परिसर है। यह मैनहट्टन के मिडटाउन में 48वीं स्ट्रीट और 51वीं स्ट्रीट के बीच फैला है। यह अमेरिका का अहम सांस्कृतिक केंद्र है। यहां भित्ति चित्र, मूर्तियां, नक्काशी और स्थापत्य शैली समेत सार्वजनिक कला संग्रह को देख सकते हैं। यहां के आसपास की सुंदरता आपको ठहारने पर विवश कर देगी।
पोप ने पादरी कूवाकाड को बनाया कार्डिनल, पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोप फ्रांसिस के भारतीय पादरी जार्ज जैकब कूवाकाड को रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाया जाना भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। कूवाकाड ने ईसा मसीह के अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। शनिवार को वेटिकन में एक भव्य समारोह में 51 वर्षीय भारतीय पादरी कूवाकाड को पोप फ्रांसिस ने कार्डिनल के पद पर पदोन्नत किया।
भारतीय कार्डिनल्स की संख्या हुई छह
प्रसिद्ध सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में दुनिया भर के देशों के 21 नए कार्डिनल को शामिल किया गया। पोप ने सभा को संबोधित किया और कार्डिनल बनाए गए पादरियों को औपचारिक रूप से टोपी और अंगूठी सौंपी। उसके बाद प्रार्थना के साथ प्रमाण पत्र दिया। कूवाकाड की नियुक्ति के बाद वेटिकन में भारतीय कार्डिनल्स की कुल संख्या अब छह हो गई है।
भारत सरकार ने इस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने समारोह शुरू होने से पहले पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात की। जार्ज कूवाकाड का जन्म 11 अगस्त 1973 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्हें 24 जुलाई 2004 को पादरी नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के आने से पहले बाइडन ने कर दिया खेला, पुतिन के विरोधी को दी करोड़ों डॉलर की सौगात; 1 साल तक नहीं होगी दिक्कत
The 2024 Rockefeller Center Christmas Tree is officially sparkling on Center Plaza 🎄 Are you planning to see it in person? pic.twitter.com/q6loym6IQB
— Rockefeller Center (@rockcenternyc) December 5, 2024
The Rockefeller Center Christmas Tree has been lit! #nyc pic.twitter.com/NxGq3voF91
— Anthony Quintano anthonyquintano.bsky.social (@AnthonyQuintano) December 5, 2024
Backstreet Boys in Rockefeller Center 2024.
Christmas Tree Lightning Ceremony 🎄
“Last Christmas” full performance 🫶🏼 https://t.co/pM2WgDP41q pic.twitter.com/bGX6rQ5YlT
— carole #istandwithnickcarter❤️ (@carole_LE_) December 5, 2024
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।