विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में 129 साल पहले हादसे का शिकार हुए जहाज के मिले अवशेष, चालक दल के सिर्फ दो सदस्य बचे थे जिंदा

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 01 Mar 2023 09:13 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2023 06:04 AM (IST)

आयरनटन जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं थीं जिनपर अब विराम लग गया है। समाचार ...और पढ़ें

129 साल पहले हादसे का शिकार हुए जहाज के मिले अवशेष (सोर्स- एपी)
129 साल पहले हादसे का शिकार हुए जहाज के मिले अवशेष (सोर्स- एपी)

मिशिगन, एपी: साल 1894 में मिशिगन तट से कुछ दूर हादसे का शिकार हुए मालवाहक जहाज आयरनटन के अवशेषों को खोज लिया गया है। इस हादसे में चालक दल के सिर्फ दो सदस्य ही जीवित बचे थे। जिस जगह यह जहाज हादसे की शिकार हुआ था, लंबे वक्त से उसे खोजा जा रहा था, लेकिन निराशा ही हाथ लगी रही थी। अब करीब 129 सालों के बाद जहाज के अवशेषों को खोज लिया गया है।

अटकलों पर लगा विराम

आयरनटन जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं थीं, जिनपर अब विराम लग गया है। समाचार एजेंसी एपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इतिहासकारों और पुरातत्वविदों की एक टीम ने साल 2019 में जहाज के मलबे का पता लगा लिया था। जिसके बाद मलवे को स्कैन करने और इसका रिकॉर्ड बनाने के लिए रिमोट कैमरों को इस्तेमाल में लाया गया।

हादसे की जगह को लेकर होगा खुलासा

जहाज के मलवे का पता लगाने वाली संस्था आने वाले कुल महीनों में हादसे की जगह को लेकर आने वाले कुछ महीनों में खुलासा करने पर विचार कर रहा है। आधिकारिक तौर पर हादसे की जगह को गुप्त रखा गया था, ताकि इसे गोताखोरों की पहुंच से दूर रखा जा सके और इसका दस्तावेजीकरण ठीक तौर से किया जा सके। खोजकर्ताओं के ओर से जारी एक वीडियो में मालवाहक जहाज आयरनटन को झील की तलहटी में साफ तौर से देखा जा सकता है। हालांकि, जहाज में कोई भी मानव अवशेष नहीं देखा गया है।

कई संस्थाओं ने मिलकर खोजा

जहाज के मलवे को खोजने में कई संस्थाओं ने मिलकर काम किया है। इसमें ओशन एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट भी शामिल है, जिसकी स्थापना रॉबर्ट बलार्ड ने की थी। इसी संस्था ने टाइटैनिक और जर्मन युद्धपोत बिस्मार्क के डूबे हुए मलबे का भी पता लगाया था। एक अनुमान के मुताबिक सेंचुरी की सीमाओं में करीब 200 जहाज डूब चुके हैं। बताया जाता है कि 1800 का दशक झील कारोबार के नजरिए से खासा व्यस्त हुआ करता था। इस दौरान शिकागो, डेट्रायट और क्लीवलैंड जैसे हलचल वाले बंदरगाह शहरों के बीच हजारों स्कूनर, सैकड़ों स्टीमर कार्गो और यात्रियों को ढोते थे।