Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होगा बलूच विद्रोहियों के साथ, जाफर एक्सप्रेस पर हमला करने वालों के साथ क्या करेगी पाकिस्तान सरकार

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 06:17 PM (IST)

    बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। उसके बाद से बलूचिस्तान में कई हमले हुए हैं। बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम हमले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Pakistan Train Hijack: जाफर एक्सप्रेस पर हमला करने वालों की पहचान में जुटी शहबाज सरकार।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने में मदद करने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बलूच लिबरन आर्मी की ओर से अंजाम दी गई इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मी सहित 26 बंधक मारे गए थे। हालांकि बलूच विद्रोहियों में मरने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक बताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमले की जांच कर रही एक संयुक्त टीम

    बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। उसके बाद से बलूचिस्तान में कई हमले हुए हैं। बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम हमले की जांच कर रही है।

    हमलावरों के फिंगर प्रिंट की हो रही जांच

    इन चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

    इसके अलावा, हमलावरों के फिंगर प्रिंट पहचान के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस प्राधिकरण को भेजे गए हैं। ट्रेन हाइजैक ने बलूचिस्तान में विद्रोही समूहों की सक्रियता को बढ़ा दिया है। इसके बाद कई अन्य छोटे हमले हुए हैं।

    यह भी पढ़ें35 साल पहले आए अमेरिका, अब वापस जाना होगा अपने देश... कैलिफोर्निया से डिपोर्ट हुआ कपल; सदमे में परिवार