Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप ग्रुप में भी पर्सनल मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Tue, 12 Dec 2017 05:24 PM (IST)

    नए अपडेट के बाद ग्रुप में ही पर्सनल मैसेज किया जा सकेगा। साथ ही व्हाट्सएप अब जल्द ही बिजनेस समूहों के लिए विशेष एप बनाने की भी तैयारी कर रहा है।

    व्हाट्सएप ग्रुप में भी पर्सनल मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स

    सैन फ्रांसिस्को। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने एक अरब यूजर्स से लिए नया अपडेट ला रहा है। इस अपडेट के बाद अगर यूजर अपने किसी ग्रुप सदस्य को पर्सनल मैसेज भेजना चाहता है तो उसे अलग से ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर अपने ग्रुप में ही केवल उस सदस्य को मैसेज भेज सकेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    वाट्सएप के नवीनतम बीटा संस्करण में आए नए बदलाव के बाद गु्रप का सदस्य निजी उत्तर या प्रतिक्रियाएं भी दे सकेगा। पहले ग्रुप में आए किसी मैसेज के लिए आप कोई जवाब लिखते थे तो वह ग्रुप के सभी सदस्य पढ़ सकते थे। यदि किसी को निजी तौर पर कुछ कहना चाहते हैं तो उसके लिए ग्रुप से बाहर जाकर पर्सनल चैट में मैसेज करना होता है।

     

    नए अपडेट के बाद ग्रुप में ही पर्सनल मैसेज किया जा सकेगा। साथ ही व्हाट्सएप अब जल्द ही बिजनेस समूहों के लिए विशेष एप बनाने की भी तैयारी कर रहा है। इसमें ग्रुप कॉल की सुविधा भी मिलेगी।

     

    यह भी पढ़ें: ...तो क्या वैज्ञानिकों को मिल गया पृथ्वी जैसा ग्रह

     

     

     

    comedy show banner
    comedy show banner