Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...तो क्या वैज्ञानिकों को मिल गया पृथ्वी जैसा ग्रह

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Tue, 12 Dec 2017 01:13 PM (IST)

    नासा ने एलियंस के जीवन का पता लगाने के लिए मार्च 2009 में केपलर स्पेस टेलिस्कोप को लांच किया था।

    ...तो क्या वैज्ञानिकों को मिल गया पृथ्वी जैसा ग्रह

    वाशिंगटन (आइएएनएस)। नई धरती की खोज में लगे वैज्ञानिकों की तलाश पूरी होती नजर आ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर स्पेस टेलिस्कोप ने शायद हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की संभावना वाले पृथ्वी जैसे नए ग्रह को ढूंढ निकाला है। नासा अपनी इस नई खोज की घोषणा आज कर सकता है। यह भी संभव है कि इस ग्रह पर एलियंस का जीवन हो।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    यह ग्रह भी पृथ्वी की भांति अपने तारे के इर्द-गिर्द चक्कर लगाता है। इससे पहले नासा ने इसी साल फरवरी में ‘होली ग्रेल’ के मिलने की घोषणा की थी। यह एक सौर मंडल था जिस पर जीवन होने की संभावना बहुत अधिक थी। नासा के अनुसार इस बार केपलर टेलिस्कोप ने नए ग्रह की खोज गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की है। इस तकनीक का प्रयोग टेलिस्कोप से भेजे गए डाटा का विश्लेषण करने के लिए किया जाता था। 

     

    2009 में लांच किया था केपलर स्पेस टेलिस्कोप 

    मालूम हो कि नासा ने एलियंस के जीवन का पता लगाने के लिए मार्च 2009 में केपलर स्पेस टेलिस्कोप को लांच किया था। इस टेलिस्कोप ने ही पहली बार जानकारी दी कि हमारे सौर मंडल के बाहर भी पृथ्वी जैसे ग्रह पाए जा सकते हैं। एक तारे का अपना कम से कम एक ग्रह होता है। केपलर ने अब तक डेढ़ लाख तारे खोजे हैं। साथ ही आकाशगंगा के बाहर मौजूद खगोलीय पिंडों की पहली बार पहचान भी की है। इस टेलिस्कोप ने 2012 में अपना पहला मिशन पूरा कर लिया था। फिर अगले एक साल तक इसने अंतरिक्ष से जानकारियां जुटा कर पृथ्वी पर भेजीं। 2104 में केपलर के ‘के2’ मिशन को लांच किया गया। इस मिशन के तहत ‘एक्सोप्लैनेट’ कहे जाने वाले सौर मंडल के बाहरी ग्रहों की तलाशी की जा रही है।

     

    यह भी पढ़ें: एक्स-रे के जरिए हीरे को ग्रेफाइट में बदला

     

    comedy show banner
    comedy show banner