विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चीन का सामना करने के लिए भारत जैसा दोस्त जरूरी', आलोचना के बाद बोलीं निक्की हेली- जल्द निकलना चाहिए समाधान

Published: Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM (IST)

रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि भारत को रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर ट्रंप की बात को ...और पढ़ें

रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों से निपटने के लिए गंभीर बातचीत की जरूरत बताई (फोटो: रॉयटर्स)
रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों से निपटने के लिए गंभीर बातचीत की जरूरत बताई (फोटो: रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि भारत को रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए। नई दिल्ली को व्हाइट हाउस के साथ मिलकर समाधान निकालना चाहिए। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा है।

हेली ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि व्यापारिक मतभेदों और रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों से निपटने के लिए गंभीर बातचीत की जरूरत है। गौरतलब है कि टैरिफ तनाव के बीच भारत का पक्ष लेने के लिए हेली को अपनी पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पहले हुई थी काफी आलोचना

उन्होंने अपने एक लेख में कहा था कि भारत द्वारा रूस से तेल की भारी खरीद को निशाना बनाना ट्रंप का सही फैसला है। इससे पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित करने में मदद मिल रही है। हालांकि, भारत के साथ एक मूल्यवान स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए, न कि चीन जैसे विरोधी की तरह।

हेली ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों, भारत और अमेरिका के बीच दशकों पुरानी मित्रता और सद्भावना पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा उथल-पुथल से आगे बढ़ने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत को सबसे महत्वपूर्ण बात, यानी हमारे साझा लक्ष्यों, को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चीन का सामना करने के लिए, अमेरिका का भारत जैसा दोस्त होना जरूरी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Trump Tariff: 'भारत पर टैरिफ लगाने का मकसद...', ट्रंप की खुशामद में ये क्या बोल गए जेडी वेंस?