विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Tariff: 'भारत पर टैरिफ लगाने का मकसद...', ट्रंप की खुशामद में ये क्या बोल गए जेडी वेंस?

Published: Sun, 24 Aug 2025 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2025 02:06 AM (IST)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने का उद्देश्य रूस को यूक्रेन ...और पढ़ें

जेडी वेंस ने कहा कि इससे रूस युद्ध रोकने के लिए मजबूर होगा (फोटो: पीआईबी)
जेडी वेंस ने कहा कि इससे रूस युद्ध रोकने के लिए मजबूर होगा (फोटो: पीआईबी)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने के पीछे मकसद रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के इस कदम से रूस को अपने तेल से पैसा कमाना कठिन हो जाएगा और वह युद्ध रोकने के लिए मजबूर होगा।

ट्रंप प्रशासन ने रूस से रियायती कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत की कड़ी आलोचना की है। वहीं ये भी दिलचस्प है कि अमेरिका रूस के कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक चीन की आलोचना नहीं कर रहा है। भारत लगातार यह कह रहा है कि रूस से तेल की खरीद, राष्ट्रीय हित और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा रही है।

जेडी वेंस ने ट्रंप के कदम का समर्थन किया

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरोसा है कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने में मध्यस्थता कर सकता है, हालांकि इस महीने राष्ट्रपति ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद कुछ संभावित अड़चनें सामने आई हैं।

रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि भारत को रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए। नई दिल्ली को व्हाइट हाउस के साथ मिलकर समाधान निकालना चाहिए। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा है।

हेली ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि व्यापारिक मतभेदों और रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों से निपटने के लिए गंभीर बातचीत की जरूरत है। गौरतलब है कि टैरिफ तनाव के बीच भारत का पक्ष लेने के लिए हेली को अपनी पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 27 अगस्त से 50% तक टैरिफ, अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान होगा महंगा; निर्यातकों की चिंता गहराई